Singrauli News : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जयंत, कोतवाली वैढ़न सहित आस-पास से चोरी गई करीब 12 लाख कीमत की 12 मोटरसाइकिल जब्त कर चोर गिरोह के 07 सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
singrauli news

Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर थाना व जयंत चौकी पुलिस ने बाइक चोरों के एक बड़े गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जयंत, कोतवाली वैढ़न सहित आस-पास से चोरी गई करीब 12 लाख कीमत की 12 मोटरसाइकिल जब्त कर चोर गिरोह के 07 सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व 02 मई 2024 को सरसवाह बस्ती में रात्रि एक घर से मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट चौकी जयंत को प्राप्त हुई जिस पर चौकी प्रभारी जयंत द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मोटरसाइकिल चोरों की तलाश की जाने लगी जिस पर जयंत पुलिस टीम को एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल में तीन लोग दिखे जिनका पीछा कर पकड़ा गया। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए। जिनसे सख्ती से पूछताछ की गई, जिन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया एवं चोरी की मोटरसाइकिल में कुछ मोटरसाइकिल जयंत वर्कशाप के जंगल और कुछ मोटरसाइकिल अपने घर छिपाना कबूल किया। जिनसे चोरी की सभी मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में छोटे पटेल, धीरज उर्फ राहुल सिंह, सतीश द्विवेदी तीनों निवासी ग्राम खड़बड़ा थाना अमिलिया जिला सीधी के रहने वाले है। जो जयंत और आस-पास के क्षेत्र से मोटरसाइकिल चुराने आते थे। इन चोरों के पास से 2 अपाची, 1 पल्सर, 1 यामाहा सेल्यूटो, 1 टीव्हीएस फोनिक्स, 1 होंडा साइन, 1 डिस्कवर, 1 पैशन प्रो, 1 हीरो डिलक्स गाड़ियों जप्त की गई हैं। जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, चूंकि आरोपी दूसरे जिले के निवासी थे। जयंत आकर चोरी करते और फिर भाग जाते इसीलिए चोरों को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त थाना बैढन पुलिस द्वारा भी 04 आरोपी इबरार खान उर्फ इम्मू पिता नवाब खान उम्र 22 वर्ष निवासी गढही टोला मउगंज थाना मउगंज, इलाकत खान पिता हजीम उल्ला उम्र 33 वर्ष निवासी भाटी थाना मउगंज, खालिद हुसैन पिता रमजान हुसैन उम्र 23 वर्ष निवासी उमरी थाना मउगंज, सियाराम वैश्य पिता रामजी वैश्य, उम्र 34 वर्ष. निवासी हर्रहवा, थाना बैढन को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से 03 मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिनकी कीमत करीब 02 लाख रूपये है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी जयंत सुरेंद्र यादव के साथ सहायक उप निरीक्षक श्याम बिहारी द्विवेदी, राजवर्धन सिंह परिहार, सतीश दीक्षित, प्रधान आरक्षक विष्णु बहादुर, बीरेंद्र पटेल, आरक्षक महेश पटेल, अशोक यादव, सुरेंद्र यादव तथा चौकी सासन के उप निरी. संदीप नामदेव, थाना बैढन के सउनि. सुरेन्द्र रावत, प्रआर. जितेन्द्र सेंगर, प्रआर. अंकित सिंह की मुख्य भूमिका रही।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”946275960″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews