Singrauli News : बस और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

Singrauli News : बस और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

Singrauli Accident News : मध्यप्रदेश में लगातार एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर सिंगरौली जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ये मामला बैढ़न सीधी मुख्य मार्ग के स्टेट हाईवे का है जहाँ देवरी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर यात्री बस व ऑटो में जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय व सह ट्रामा सेंटर बैढ़न सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है पूरी घटना

बता दें कि यह घटना परसौना के देवरी गांव के पास की है जहाँ ऑटो बरगवां से बैढ़न जा रहा था वहीं बस बैढ़न से रीवा आ रही थी। देवरी गांव में दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो की स्पीड इतनी तेज थी की ऑटो बस से टकरा कर बस के नीचे दब गई। इस हादसे में मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 3 लोग गंभीर घायल हो गए है। सभी घायल व मृतक सिंगरौली जिले के निवासी बताए जा रहे है।

यह है घायल व मृतकों के नाम

मृतिका देवपति पाण्डेय पति विजय शंकर पाण्डेय उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी डिग्घी, मृतक सूरज नामदेव पिता देव प्रसाद नामदेव उम्र 32 वर्ष निवासी अमिलवान थाना माड़ा के है वही एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई। गंभीर रूप से घायल रघुनाथ कुशवाहा पिता विशंभर कुशवाहा निवासी चिनगी टोला तेलदह थाना बरगवा दूसरे सविता जायसवाल पति रामसागर जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी मझगवा थाना बरगवा के बताये जा रहे।

इस हादसे के बाद जिला अस्पताल में परिजनों से मिलने हेतु देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय मय दल बल के साथ जिला अस्पताल में पहुंचे है उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews