Singrauli News : दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मामला दर्ज

Singrauli News : दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मामला दर्ज

Singrauli Crime News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत बन्धौरा चौकी के कर्सुआ बाजार क्षेत्र में दो पक्षो में मारपीट का मामला सामने आया है। जहाँ पप्पू जायसवाल अपने पांच छः साथियों के साथ मिलकर जनपद सदस्य हर्षित सिंह रिशु,छोटन सिंह,विजय शाह के साथ किसी बात को लेकर मारपीट किया गया।जिसके बाद दोनों पक्ष बन्धौरा चौकी पहुँचकर आवेदन दिए लेकिन बन्धौरा पुलिस के द्वारा राजनीतिक दबाव के कारण एक तरफा कार्यवाही करते हुए रिशु सिंह लोगो पर मामला पंजीबद्ध किया गया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि मारपीट में रिशु सिंह,अरविंद सिंह विजय शाह व छोटन शाह को भी चोट आई है लेकिन बन्धौरा पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण एक तरफा कार्यवाही कर दूसरे पक्ष के आवदेन को अनदेखा कर दिया है।सूत्रों की माने तो पप्पू जायसवाल की तरफ से सत्ता पक्ष के नेताओ का दबाव होने के कारण बन्धौर पुलिस ने जनपद सदस्य व उनके भाई पर मामला पंजीबद्ध तो कर लिया लेकिन छोटन सिंह व रिशु सिंह के द्वारा दिये आवेदन पर पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही हैं।

छोटन सिंह व विजय शाह ने बताया कि वो लोग कई बार बन्धौरा चौकी गए, लेकिन उनके आवेदन पर अब तक कोई सुनवाई नही हुई। ऐसे में अगर पुलिस एक पक्ष का राजनीतिक दबाव में कार्य करती रही तो आम जनता का पुलिस से विश्वास उठ जायेगा। वही छोटन सिंह, विजय शाह व रिशु सिंह ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से पप्पू जयसवाल व उनके साथियों पर कार्यवाही की मांग की है।

माड़ा निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का आवेदन आया था और दोनो पक्षो का मेडिकल कराया गया है। एक पक्ष की तरफ से मामला पंजीबद्ध है। दूसरे पक्ष का मेडिकल आना बाकी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews