आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रत्याशी के पति के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

indore

सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार। पंचायत आम चुनाव 2022 में सिंगरौली (singrauli) जिले में निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उम्मीदवार के पति के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 155 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 10 अगस्त से पहले करें आवेदन

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीना ने बताया कि देवसर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत देवगवां में सरपंच पद की प्रत्याशी श्रीमती आशा देवी जायसवाल के पति चानकराम उर्फ कलेक्टर जायसवाल का मतदाताओं को रुपए बांटने का वीडियो 28 जून को शाम 6.30 बजे वायरल हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”725336810″]

यह भी पढ़े…टीआई खुदकुशी मामले में पुलिश कमिश्नर ने कही ये बड़ी बातें

इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार देवसर ने तत्काल जियावन थाना में उम्मीदवार के पति के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में भारतीय दण्ड संहिता 171(B) 171 (E) 1860 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews