
Singrauli News : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा बताया गया कि मोरवा के एक युवक हर्ष जाटव द्वारा एक वीडियो के माध्यम से ब्राह्मण एवं क्षत्रिय समाज के ऊपर विवादित एवं अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है। जिससे दोनो समाज में आक्रोश है। करणी सेना व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपते हुये दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”781186821″]
विशेष वर्ग को किया जा रहा टारगेट
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ब्राह्मण व क्षत्रिय वर्ग को लेकर विवादास्पद पोस्ट डालने के विरोध में ब्राह्मण व क्षत्रिय समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक को बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करणी सेना व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने के दौरान बताया कि सिंगरौली वायरल दस्तक नाम से एक आईडी संचालित है।


[dgv_vimeo_video id=”781187262″]
उक्त आईडी संचालक द्वारा बुधिया फिल्म के काल्पनिक पात्रों को क्षत्रिय विरादरी से जोड़ते हुये पूरे समाज को कलंकित करन का कृत्य किया गया है जा उचित नहीं है।बताया गया कि उक्त फेसबुक आईडी में मिश्रा लिखा हुआ है लेकिन जिस तरह का विवादित पोस्ट किया जाता है इससे निश्चित ही यह प्रतीत हो रहा है कि यह फर्जी आईडी है।ब्राम्हण बनकर क्षत्रिय समाज के लिए जिस तरह से अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है उससे दोनों समाज में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”781187735″]
