Singrauli News : फिर चला मामा का बुलडोजर, हत्या के आरोपियों के अवैध निर्माण किए जमीदोंज

Singrauli News : फिर चला मामा का बुलडोजर, हत्या के आरोपियों के अवैध निर्माण किए जमीदोंज

Singrauli News : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना बैढन अंतर्गत एक भतीजे ने प्रॉपर्टी के लेन देन के विवाद में अपने चाचा व चचेरे भाई दोनो की योजनाबद्ध तरीके से कचनी पुलिया पर बोलेरो से रौंद कर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद क्षेत्र में चारों तरफ सनसनी फैल गई। और प्रशासन ने आज (28 अप्रैल) फरार आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि जबलपुर के रहने वाले पिता-पुत्र बाइक से सिंगरौली आए थे। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनी पुल के पास परिवारिक लेन-देन में भतीजे ने चाचा और चाचा के बेटे को बोलेरो से रौंद कर हत्या कर दी। इस घटना में चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अधेड़ का पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर लाया गया लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जबलपुर की समदड़िया काॅलोनी निवासी छोटे केशरी और उसके बेटे सचिन के रूप में हुई। छोटे केशरी सिंगरौली के तेलाई गांव निवासी अपने बड़े भाई इंद्रभान से उधारी के रुपए वापस लेने आया था। इंद्रभान यहां पटवारी है। यहां से लौटते समय छोटे का एक्सीडेंट हो गया। इधर घटना की खबर जैसे ही कोतवाली पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय व सब इंस्पेक्टर उदय करिहार व उनकी टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुरुआत में एक दुर्घटना के मामले की तरह देख रही थी। लेकिन कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा नहीं हत्या है। उधर आरोपियों को पकड़ने के लिए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना चौकियों को दिशा निर्देश जारी किए।

24 घण्टे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

गौरतलब है कि प्रॉपर्टी लेनदेन के विवाद में अपने चाचा व चचेरे भाई को बीच सड़क पर बोलेरो से रौंद कर डबल हत्या को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियों अजय केशरी व सेवा निवृत्त पटवारी इंद्रभान केशरी को सिंगरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही जिले में इस तरफ का अपराध दोबारा न हो और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके इसके लिए दोनो ही आरोपियों का पूरे सिटी में पैदल जुलूस निकाला गया।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”822001733″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews