
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Singrauli Crime News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नवानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कैंपस में सोमवार को एक बेहद वीभत्स मामला प्रकाश में आया है। जहां मजदूरी का काम कर रहे एक मजदूर ने अकेली पाकर 5 से 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने बताया कि पीड़ित बच्ची का परिवार शहडोल जिले से यहां मजदूरी करने आया था और मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लगा हुआ था। आज आरोपी बुद्धन कोल जो वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। और वह भी यहां मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में मजदूरी करने के लिए आया था।उसनेे बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ हैवानियत की है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची को इलाज के लिए सिंगरौली के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं एफएसएसल की टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

पुलिस खंगाल रही है मजदूरों के रिकार्ड
ज्ञात हो कि जिले में बड़ी संख्या में बाहर से मजदूर आकर ठेके पर काम कर रहे हैं जिसका रिकार्ड पुलिस के पास मौजूद नहीं है। बिना वेरिफिकेशन के दूसरे राज्यों से आए मजदूर यहां कब से काम कर रहे हैं और कितनी संख्या में काम कर रहे हैं इसकी जानकारी तक पुलिस को नहीं है। एसपी निवेदिता गुप्ता ने भी माना कि इसमें ठेकेदार की लापरवाही है। उन्होने कहा कि पुलिस सभी मजदूरों के रिकार्ड खंगाल रही है।
बच्ची की हालत बनी हुई है स्थिर
ट्रामा सेंटर के सिविल सर्जन देवेंद्र सिंह ने बताया कि दो डॉक्टरों की टीम बच्चों की लगातार निगरानी कर रही है और बच्ची को इलाज दिया जा रहा है। सभी तरह की व्यवस्थाएं मुहैया करवा दी गई हैं। बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है और लगभग खतरे से बाहर है।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
