Singrauli News : मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, पढ़े पूरी खबर

Singrauli News : मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, पढ़े पूरी खबर

Singrauli Accident News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एनटीपीसी कोयला मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 10वीं का छात्र रेलवे पटरी क्रॉसिंग पार करते समय मौत हो गई। जहां मौके पर कोतवाली पुलिस स्थानीय ग्रामीण जन भारी संख्या में मौजूद है।

यह है मामला

बता दें कि घटना बैढ़न थाना क्षेत्र के चरगोड़ा की है। जहां मुकेश विश्वकर्मा नाम का छात्र परीक्षा देने जा रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रेन को रुकवाकर पायलट और लोको पायलट की पिटाई कर दी। वहीं मृतक का नाम मुकेश कुमार विश्वकर्मा पिता जय कृष्ण विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष निवासी चरगोडा के (तवरिया टोला) का निवासी है जो बाइक से परीक्षा देने के लिए जा रहा था।

ग्रामीणों ने लगाए आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेन इंजन चालक की लापरवाही है अगर हॉर्न बजाये होते तो यह घटना नही घटती और वही कुछ लोगो का कहना है कि घना कोहरा व होने के कारण सामने से ट्रेन नहीं दिखाई दी जो जांच का विषय बना हुआ है ।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews