
Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता रात में आकस्मिक भ्रमण पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से वाहनों का परिवहन, ओवरलोड कोयला परिवहन, रेत परिवहन और अन्य वाहनों में सही दस्तावेज नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की है। जिससे पूरे इलाके में हलचल मचा हुआ है। बता दें कि घटना कल रात की है, जब पुलिस अधीक्षक खुद निरीक्षण के लिए निकली थी।
कार्रवाई जारी
वहीं, थाना बैढ़न में 13, विंध्यनगर में 2, जियावन में 12 और बरगवां में 23 वाहनों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। बता दें कि कुल 50 वाहनों पर कार्रवाई करने से वाहन मालिकों में खलबली मची हुई है। बता दें कि यह कार्रवाई वाहनों के सही और पूरे दस्तावेज नहीं पाए जाने पर की गई है। फिलहाल, पुलिस की टीम द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अवैध कारोबारी हुए सचेत
बता दें कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी शामिल रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह जिले में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। वहीं, अवैध कारोबारी इसके बाद सचेत हो चुके हैं।
[dgv_vimeo_video id=”946076148″]
सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

