कोरोना मुक्त होने की राह पर सिंगरौली, 11 मरीज ठीक हुए, अब जिले में केवल 1 पॉजिटिव केस

कोरोना मुक्त होने की राह पर सिंगरौली, 11 मरीज ठीक हुए, अब जिले में केवल 1 पॉजिटिव केस

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

लगातार सिंगरौली जिला प्रशासन जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस टीम और सफाई कर्मी कोरोना को हराने में लगे हुए है, जिसका नतीजा यह है कि पूर्व में 1 से 11 तक पहुंचे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की जांच रिपोर्ट रीवा लैब से नेगेटिव आ गई है। बता दें कि अभी अब जिले में केवल एक पॉजिटिव केस बचा है, जो कि सिंगरौली तहसील अन्तर्गत ग्राम पड़री का है। पड़री गांव को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये 35 लोगो के सैम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं। वही एहतियात के तौर पर गोरबी एवं कसर बाजार को तीन दिन बंद करके पूरे क्षेत्र में सेनेटाइजेशन और सर्वे किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने जानकरी देते हुए बताया कि सिंगरौली जिले में दूसरी TrueNet मशीन स्थापित हो गई है जिससे रविवार को 70 से 80 सैम्पल की जांच की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews