खबर का असर: रेत के अवैध परिवहन पर चला पुलिस और माइनिंग विभाग का शिकंजा, दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त 

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने बैढ़न क्षेत्र में बेख़ौफ़ दौड़ते अवैध रेत, मुरम आदि से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली, डम्पर आदि वाहनों की खबर को प्रमुखता से पब्लिश किया था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये थे जिसका असर हुआ है।
Action against illegal sand transportation in Singrauli

Action against illegal sand transportation in Singrauli

सकारात्मक पत्रकारिता को अपना उद्देश्य मानकर जनहित के मुद्दे उठाने वाली एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की खबर का एक बार फिर असर हुआ है, रेत एक अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन की खबर पब्लिश करने के बाद पुलिस और खनिज विभाग एक्शन में आया और बीती रात उसने रेत माफिया पर शिकंजा कसा ।

सिंगरौली जिले के गनियारी क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन को लेकर उठाए गए सवालों के बाद बैढ़न पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर जब्त किया है। दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

रेत से भारी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त 

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान महेन्द्रा ट्रैक्टर क्रमांक MP66 ZK 2989 तथा बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर रेत का परिवहन करते पाया गया। बिना नंबर वाले ट्रैक्टर का चेचिस नंबर MBNAK49AHPTG08605 बताया गया है। टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

एसपी के निर्देश पर एक्शन में आया अमला 

अवैध रेत परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज़ केएम के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में रेत परिवहन पर निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews