सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम खरखटा में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा और एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर खरखटा भेजा गया।
सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News : मध्य प्रदेश की सिंगरौली पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से कुल 67.54 लीटर शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत 25,710 रुपये आंकी गई है। फिलहाल, उसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

की गई छापेमार कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, बरगवां पुलिस को मुखबिर द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम खरखटा में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा और एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर खरखटा भेजा गया। इसके बाद आरोपी गोविंद साहू के निर्माणाधीन घर के बगल में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन कार्टून में भरी देसी और अंग्रेजी शराब समेत बियर की कई केन बरामद हुई, जबकि अन्य कार्टून में 62 नग पावर केन बियर, सफेद झोले में 28 पाव देसी मसाला शराब के साथ 40 पाव अंग्रेजी शराब रखी थी।

ये लोग रहे शामिल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 627/24 धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है। इसमें उप निरीक्षक कृष्णेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा, मनोज गौतम, आरक्षक विकेश सिंह और कौशलेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews