
Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की पुलिस ने सफलता हासिल की है। विंध्यनगर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले आरोपी दिनेश साकेत उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 38,400 रुपये की नकली राशि और लैपटॉप, प्रिंटर आदि बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मुखबिर से मिली सूचना
राज्य में नए कानून होने के बाद पुलिस अपराध पर नियंत्रण के लिए निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ढोंटी गांव में नकली नोटों की खेप पहुचाने आने वाला है। जिसपर त्वरित कार्रवाई की गई। साथ ही मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई और तलाशी लेने पर 100 एवं 200 रुपये के नकली नोट मिले।
इन लोगों की रही सराहनीय भूमिका
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट बनाने की विधि सीखी थी। वह छोटे मूल्य के नकली नोट तैयार करके बाजार में खपाने की कोशिश करता था, ताकि दुकानदार धोखा न समझ सकें। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 180, 181, 182 बीएनएस के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना द्विवदी, उनि.संदीप नामदेव, शीतला यादव, सुधाकर सिंह चौकी प्रभारी खुटार, सउनि.सुनील दुबे, प्र.आर.पंकज सिंह, हेमराज पटेल सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।
[dgv_vimeo_video id=”1009168212″]
सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

