सिंगरौली: गांजा बिक्री करते हुए एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, जप्त किया 24 किलोग्राम गांजा

सिंगरौली: गांजा बिक्री करते हुए एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, जप्त किया 24 किलोग्राम गांजा

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। मंगलवार को सिंगरौली निवास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुए  एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से  24 किलोग्राम गांजा जप्त किया । जिसकी कीमत  2 लाख 40 हजार रुपये है, इसके  साथ मे हिरो स्पलेन्डर प्लस भी जप्त की गई है, जिसकी  कीमत 80 हजार रुपये है।

यह भी पढ़े … 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

इन दिनों अवैध मदाक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के दिशा -निर्देश और अति.पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर और  एसडीओपी देवसर श्रीमती प्रियंका पाण्डेय के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सरई के निर्देशन में निवास चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में 22/02/2022 को सूत्रों से मिली सूचना पर, रेड कार्यवाही करते हुए ग्राम बन्जारी में एक व्यक्ति को धड़ दबोचा और उसके पास से  24 किलोग्राम गांजा, जिसकी तकरीबन किमती 2 लाख 40 हजार रुपये जप्त किया।  पुलिस ने गांजे के साथ  एक मोटर साइकिल  हीरो स्पलेन्डर प्लस, जिसकी किमती 80 हजार रुपये हैं उसे भी  जप्त किया  है।

आरोपी कन्हईलाल  यादव और पिता बाबूलाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गान्जर थाना कुसमी जिला को  इसकी अन्य  जानकारी दी। निवास चौकी में अपराधी के खिलाफ अपराध क्रमांक 030/2022 की  धारा 8/20B NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से निवास चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी,सउनि मोहन पनाडिया, प्र.आर. मुद्रिका पाण्डेय, आरक्षक सम्पत सिंह, सुरेन्द्र यादव,प्रभात कुमार दुबे,आनन्द रावत,शुभम बोहत की भूमिका महत्वपूर्ण रही

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews