सिंगरौली: उपनिरीक्षक MD शाहिद की सड़क दुर्घटना में मौत, इलाके में शोक लहर

सिंगरौली: उपनिरीक्षक MD शाहिद की सड़क दुर्घटना में मौत, इलाके में शोक लहर

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

सिंगरौली के मोरवा निवासी एमडी शाहिद बतौर उपनिरीक्षक धर्मपुर थाना के प्रभारी पद पर तैनात थे। कल रात पन्ना में हुए सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार हेतु जबलपुर ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद मोरवा के लोगों में शोक व्याप्त है।

ज्ञात हो कि एमडी शाहिद पिता मरहूम रियाजुद्दीन अली मोरवा छोटी (नूरी) मस्जिद के पास रहते थे। उनके भाई अरशद अली मोरवा में ही व्यापार करते हैं। जानकारी अनुसार आज देर शाम तक उनका शव मोरवा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जहां परिवारजनों द्वारा उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। एमडी शाहिद की मौत से पूरा मोरवा सहित सिंगरौली जिले में शोक की लहर है क्योकि सिंगरौली के लोगो ने अपने एक होनहार लाल को खो दिया वही पुलिस जवान उपनिरीक्षक एमडी शाहिद की मौत पर बरगवां थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी,लंघाडोल थाना प्रभारी यू पी सिंह,कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय,माड़ा उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,आरक्षक संजय सिंह परिहार सहित तमाम लोगो ने शोक व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया है और कहा है कि अपने फर्ज को निभाते हुए हमारा एक वीर शहीद हो गया

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews