मजदूर की मौत पर बवाल, पॉवर प्लांट में लगाई आग, गाड़ियों में तोड़फोड़, भारी पुलिस फोर्स तैनात

निजी पॉवर प्लांट अडानी समूह का बताया जा रहा है, मृतक मजदूर लल्लन सिंह मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था और लंबे समय से इसी प्लांट में काम कर रहा था।
Singrauli power plant ruckus

Singrauli power plant ruckus

सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी पावर प्लांट में एक मजदूर की मौत के बाद साथी मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा, आक्रोशित श्रमिकों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया, मजदूर इतने गुस्से में थे कि उन्होंने प्लांट परिसर में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए प्लांट में आग भी लगा दी, आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स प्लांट पहुंचा और मोर्चा सम्भाला।

गाड़ियों में तोड़फोड़, प्लांट में लगाई आग 

जानकारी के मुताबिक प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत ख़राब हुई उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज शमिवर सुबह उसकी मौत हो गई, मजदूर की मौत की खबर सुनते ही लेबर भड़क गई और उसने हंगामा कर दिया। गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में तोड़फोड़ कर दी , जो गाड़ी दिखी उसे फोड़ दिया, भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को सूचना दी गई।

मजदूरों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की 

साथी मजदूर की मौत से आक्रोशित कुछ मजदूरों ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट कर दी। भीड़ के गुस्से को देखते हुए कर्मचारी डर के कारण सुरक्षित स्थानों पर छिप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और मजदूरों को समझाइश देकर शांत किया, प्लांट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews