सिंगरौली: शुरू होगा रेत परिवहन, रेत की दर 16 रूपये प्रति क्यूबिक निर्धारित

सिंगरौली: शुरू होगा रेत परिवहन, रेत की दर 16 रूपये प्रति क्यूबिक निर्धारित

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

सिंगरौली में रेत की दर 16 रूपये प्रति क्यूबिक निर्धारित की गई है। कलेक्टर केवीएस चौधरी की अध्यक्षता में रेत आपूर्ति के संविदाकर आर.के.टी.सी के प्रतिनिधि चंन्द्र प्रताप सिंह एवं निर्माण कार्यो के संविदाकारो के साथ रेत परिवहन एवं दर के संबंध में सामाजिक दूरी के नियमो का पालन करते हुये बैठक अयोजित हुई। बैठक के दौरान रेत परिवहन सहित दर के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, जिसके उपरान्त यह निर्णय लिया गया कि स्थानीय कार्यो के लिए जिले में संचालित रेत खदान बसौड़ा, तिनगुड़ी, कोयलखूथ, रजमिलान, कर्सुआ राजा, रैला, नौढ़िया, जरहा,चांचर से स्थानीय कार्यो के लिए 16 रूपये प्रति क्यूबिक दर से रेत उपलब्ध कराई जायेगी।

बता दें कि रेत परिवहन के अभाव के कारण कई शासकीय निर्माण कार्यो को संचालित करने मे कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा था, रेत खदान के संविदाकर एवं निर्माण कार्य करने वाले संविदाकारो के बीच रेत की दर को लेकर समन्वय नही बन पा रहा था जिसके फलस्वरूप रेत का परिवहन नही हो रहा था। जिसके निदान के लिए बैठक आयोजित कर दोनो पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कराया गया ताकि अधिक से अधिक निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके तथा मजदूरो को रोजगार मुहैया कराया जा सके। बैठक में खनिज अधिकारी ए.के राय उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews