
सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
28 मई को भोपाल से केरला एवं तमिलनाडु के लिये स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। सिंगरौली कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने बताया गया कि 28 मई को भोपाल से केरल एवं तमिलनाडु हेतु स्पेशल ट्रेन रवाना की जा रही है। केरल तथा तमिलनाडु राज्य के निवासी जो सिंगरौली जिले में हैं तथा वापस अपने स्थान पर जाना चाहते हैं वे सभी व्यक्ति सिंगरौली में स्थित जिला प्रशासन कंट्रोल रूम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिये कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7587981392 एवं 7587981396 हैं, यहां फोन कर प्रवासी लोग अपने स्थान पर जाने के लिये अपना स्थान सुनिश्चित करा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

