तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पुत्र की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

khandwa news

सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार। सिंगरौली (singrauli) जिले में तेज रफ्तार डंपर ने गुरूवार दोपहर बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक पर 2 लोग सवार थे पिता और पुत्र। इस हादसे में बाइक चालक बेटे की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

यह भी पढ़े…जबलपुर : सस्पेंड बिशप पीसी सिंह पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, यूनाईटेड क्रिश्चियन मिशनरी सोसायटी की जमीन पर बने संस्थानों को नोटिस

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र के ग्राम कचनी में गुरुवार को दोपहर तेज रफ्तार हाइवा ने एक युवक कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रैला गांव निवासी पुत्र विकास शाह (20) पिता राज लाल शाह दोनों ‌बाइक से हॉस्पिटल से वापस घर की ओर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। घटना में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल इलाज के लिए भिजवा दिया और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।आक्रोशित ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शाम चार बजे तक शव घटनास्थल से नहीं उठ सका था।

मुख्य मार्ग होने के कारण कचनी से बड़ी संख्या में वाहन आते-जाते हैं। चक्का जाम से लंबा जाम लग गया है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं परन्तु दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीण चक्का जाम खत्म करने के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़े…गुना : चांचौड़ा परिषद की बैठक को लेकर विवाद, विधायक ने कहा – मंजूर प्रस्तावों को करें शून्य, चर्चा नहीं कर पाए सदस्य

सड़क दुर्घटना को लेकर जब कचनी की जनता अपना विरोध प्रदर्शन कर रही थी उसी समय सिंगरौली सीधी सांसद रीती पाठक ने बवाल से बचने के लिए अपना रास्ता बदल लिया। उन्हें वैढ़न आना था सीधा रास्ता छोड़कर नौगढ़ भकुआर, अमलोरी, नवानगर होते हुये वैढ़न तक पहुंच गयीं। जिले के जनप्रतिनिधियों का यही हाल है। पूरा जिला विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है और जनप्रतिनिधियों को ऐश,आराम और सूर्या भवन दिखायी देता है। दु:खद स्थितियों में कहीं भी उनकी परछाई दिखायी नहीं देती। यही कारण है कि स्थानीय जनता में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति भयंकर आक्रोश व्याप्त है।

[dgv_vimeo_video id=”762256109″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews