गरीब कल्याण योजना का पात्र हितग्राहियों को अधिकाधिक लाभ दिया जाए, कलेक्टर के निर्देश

गरीब कल्याण योजना का पात्र हितग्राहियों को अधिकाधिक लाभ दिया जाए, कलेक्टर के निर्देश

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

गरीब कल्याण योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक उक्त योजना का लाभ दें, तथा इस योजना के तहत चल रहे कार्य जो अधूरे हैं या प्रारंभ करना है उन्हें तत्काल प्रारंभ करें। ये निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर राजीव रंजन मीणा द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

कलेक्टर के द्वारा डीएमएफ फण्ड से स्वीकृत निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जो संविदाकार समय पर कार्य पूर्ण नहीं कर रहे हैं उनके ऊपर जुर्माना कायम करें तथा ऐसे स्वीकृत कार्य जो अभी तक प्रारंभ नहीं किये गये हैं उन्हें निरस्त करने की कार्यवाही करें। जो कार्य पूर्ण हो गये हैं उनकी अनुपलब्धता प्रमाण पत्र खनिज शाखा में दिया जाना सुनिश्चित करें। आगे उन्होंने समस्त अधिकारियों को इस आशय का निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदन पत्रों को गंभीरता से लें तथा की गयी कार्यवाही के संबंध में सम्मानित जनप्रतिनिधियों को अवगत भी कराया जाना सुनिश्चित करें। आगे उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि क्षेत्रों में जो भी ट्रांसफार्मर खराब हो गये हैं उन्हें शीघ्र बदलने की कार्यवाही करें तथा चितरंगी क्षेत्र से इस आशय की शिकायत प्राप्त हुई है कि यहां लाईट आने व जाने की कोई समय सीमा निश्चित नहीं है जिसमें सुधार किया जाय। कई स्थानों के तार नीचे लटके हैं उन्हें सही कराया जाए। आगे उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त आवेदनपत्रों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि कई विभागों द्वारा अच्छी कार्रवाई की गयी है कुछ विभाग अभी भी पीछे हैं प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। वहीं राजस्व विभाग में छ: माह के सभी लंबित प्रकरणों के साथ नामांतरण, बंटनवारा, नक्शा तरमीम आदि के जो प्रकरण लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाये।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाय। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर बी.के.पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ आदि उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews