जुआ फड़ में फरार चल रहे दोनों मुख्य सरगना गिरफ्तार

जुआ फड़ में फरार चल रहे दोनों मुख्य सरगना गिरफ्तार

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

बीते माह जुआ फड़ के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ कर बरगवां पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 2 लाख 6 हज़ार के साथ 2 बोलेरो वाहन, 1 ऑल्टो कार एवं 1 इंडिगो कार भी जब्त की गई थी। इस कार्यवाही में फरार चल रहे हैं दोनों मुख्य आरोपियों को बरगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के सतत निगरानी में बरगवां थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा इस प्रकरण में फरार चल रहे दोनों मुख्य अभियुक्त मोहम्मद हसन पिता मोहम्मद खालिद निवासी मोरवा एवं राजाराम साहनी पिता भवानी साहनी निवासी बलिया नाला शक्ति नगर उत्तर प्रदेश को गोर बी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि 31 जनवरी की देर रात कचारी के जंगल में पुलिस टीम ने 7 किलोमीटर पैदल चलकर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आय जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा था। इनके पास से भारी मात्रा में नकदी समेत कई वाहन जप्त किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 45/20 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की थी। इस प्रकरण में दोनों मुख्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फ़रार होने में कामयाब हो गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुधाकर परिहार, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक संजय सिंह परिहार,अरविंद चौबे, संतोष सिंह,संजीत सिंह,उमेश,रमेश, गणेश रावत एवं पंकज की अहम भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews