दीवार तोड़कर घर में घुसा चोर, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार, गहरी नींद में सोता रहा पूरा परिवार

रात में पूरा परिवार घर में सो रहा था। सुबह उठने पर घर की पिछली दीवार टूटी मिली और कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। पेटी और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी।
Singrauli Theft

Singrauli Theft

सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के गड़ईगांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक घर की पिछली दीवार तोड़कर सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के अंदर रखी पेटी और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी सहित लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। सबसे हैरानी की बात यह रही कि पूरी वारदात के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर गहरी नींद में सोते रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार चोरों ने दीनानाथ साहू के घर की पिछली दीवार तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद पेटी और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और दीवार में सेंध लगी देख परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद तत्काल निवास पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

परिवार सोता रहा और चोर हाथ साफ़ कर गए 

पीड़ित दीनानाथ साहू ने बताया कि सोमवार रात पूरा परिवार घर में सो रहा था। सुबह उठने पर घर की पिछली दीवार टूटी मिली और कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। पेटी और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोरी में उनकी वर्षों की मेहनत की जमा-पूंजी चली गई है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

वहीं, MP Breaking News ने जब निवास चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा मामले की विवेचना जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews