मंदिर से दान पेटी पार करने वाले चोरों को पकड़ा,पुलिस ने महज 10 घंटे में सुलझाया मामला

मंदिर से दान पेटी पार करने वाले चोरों को पकड़ा,पुलिस ने महज 10 घंटे में सुलझाया मामला

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

सिंगरौली जिले में मोरवा बस स्टैंड के पास स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने से दान पेटी चुराने वाले नाबालिक चोरों को महज 10 घंटो में गिरफ्तार कर लिया गया है। मोरवा थाने में मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत पांडेय द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि शिव मंदिर के के प्रांगण में रखे दानपेटी चोरी हो गई है। जिसके बाद मोरवा टीआई मनीष त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली।इसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर बदमाश चोरों पर नजर रखते हुए लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगो को थाने लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में पुलिस ने तीन नाबालिग अपराधियों को पकड़ा गया जो पहले भी करीब आधा दर्जन चोरी के मामले में पकड़े गए थे और एक महीने पहले ही रीवा सुधार गृह से छूटकर आये थे। लेकिन फिर भी इन्होंने चोरी करना नही छोड़ा और  शिव मंदिर के प्रांगण में स्थित हनुमान जी की मूर्ति के सामने रखे लोहे की दान पेटी को ही पार कर दिया। लेकिन जब मोरवा पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो इन्होंने पूरी घटना का विवरण बताया कि किस तरह दान पेटी को चोरी किया और उसमें रखे पैसे निकालकर कहां पर दान पेटी को फेंका है।इसके बाद मोरवा पुलिस ने इनके पास से चोरी की रकम और लोहे का दान पेटी बरामद कर ली और मामले को महज 10 घंटे में सुलझाने में कामयाबी हासिल की है।उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक विनय शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, प्रधान आरक्षक डीएन सिंह, राजेश द्विवेदी,अजय पांडे, अजीत सिंह,आरक्षक संजय सिंह परिहार,विवेक सिंह, राहुल सिंह, त्रिभुवन मिश्रा,सुबोध सिंह तोमर, रविदत्त पांडेय एवं भूपेंद्र सिंह,महिला आरक्षक ज्योति पांडेय,पूजा त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews