
सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार। पुलिस की कार्यप्रणाली पर हमेशा सवाल खड़े होते रहे हैं, इसी कड़ी में एक बार फिर मामला सिंगरौली जिले का है जहां एक टीआई का धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सिंगरौली (singrauli news) के बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली गांव का बताया जा रहा है जहां एक सड़क हादसे के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देने के लिए टीआई पहुंचे थे लेकिन वह अपना आपा खो बैठे और समझाइश देने की जगह धमकाते और फर्जी केस डालने की धमकी देने लगे। इसी दौरान उनका किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो गया है।
यह भी पढ़े…बैतूल में किसान सेवा केंद्र में चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
दरअसल, बुधवार (17 अगस्त) को बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली गांव कोयला परिवहन कर रहे हाईवा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार रंजीत (22) गंभीर रूप से घायल हो गया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने परिजनों के साथ चक्काजाम कर दिया था। और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे बताया गया है कि इसी दौरान बरगवां थाने के टीआई आरपी सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान टीआई आरपी सिंह ने अपना आपा खो दिया और प्रदर्शन में शामिल एक शख्स को धमकाते हुए फर्जी केस में फंसाने और जमीन में गाड़ देने की धमकी तक दे डाली। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।
यह भी पढ़े…प्रीतम लोधी के बयान पर ब्राह्मण समाज ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराया मामला, पढ़े पूरी खबर
[dgv_vimeo_video id=”741129437″]
वायरल वीडियो में बरगवां टीआई आरपी सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई राजनीति न करने दूंगा। घायल युवक का जो भी इलाज कराना पड़े, वह कंपनी से मिलकर कराएंगे। इस मामले में किसी तरह की राजनीति हुई तो इतने केस दर्ज करूंगा कि सात पुश्तों तक मुकदमा ही लड़ते रह जाओगे। टीआई ने एक व्यक्ति से कहा कि तू बड़ा समाज सुधारक है, तू विधायक की नहीं मानेगा, कलेक्टर की नहीं मानेगा, तू टीआई की नहीं मानेगा, तो मैं तुझे जिंदा गाड़ दूंगा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”741128005″]
भीम आर्मी दल के सदस्य छोटेलाल बियार ने बताया कि सड़क हादसे में रंजीत सिंह की हालत गंभीर है। हम परिजनों के साथ पीड़ित के इलाज के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। टीआई आए और धमकाने लगे, बोले- नेतागिरी करोगे तो जिंदा गाड़ देंगे।
यह भी पढ़े…Indore : डकैती की योजना बना रहे युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, बरामद किए अवैध हथियार
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने कहा कि यह घटना 17 अगस्त की है। टीआई का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जांच की जाएगी, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
