यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। माड़ा से बैढन आ रही रिंकू सर्विस यात्री बस मंगलवार को अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। घायलों मे 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

जानकारी के मुताबिक, दर्जनभर यात्रियों से भरी यह बस खुटार में तालाब के पास ट्रेलर के ओवर टेक करने कारण अनियंत्रित हो कर पलट गयी। यात्रियों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय ट्रामा सेंटर में डायल 108 द्वारा पहुंचाया गया। जहाँ घायलों का इलाज किया जा रहा है।

बता दे कि परसौना रजमिलान मार्ग में एक्सीडेंट होना आम बात हो गई है। सकरी सड़क और काल रूपी ट्रेलरों का तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ना व ओवरटेक करना दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। आम जनता द्वारा लगातार परसौना रजमिलान मार्ग चौड़ीकरण की मांग उठाई गई लेकिन आज तक सड़क चौड़ीकरण नही हो पाया। जिससे सकरी सड़क और ट्रेलरों का आवागम दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews