सिंगरौली जिले के गढ़वा में हवस के आगे रिश्ता हुआ शर्मसार, नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

सिंगरौली जिले के गढ़वा में हवस के आगे रिश्ता हुआ शर्मसार, नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार | सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्रान्तर्गत रिश्तों की मर्यादा को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पिता के सामान चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। गढ़वा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि चाचा की हवस का शिकार बनी नाबालिग को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था परन्तु उसकी हालत लगातार खराब हो रही थी जिसे देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें – Tabu Birthday Special: अजय देवगन ने इस अंदाज में तब्बू को दी जन्मदिन की बधाई, देखें वीडियो

वहीं, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गढ़वा थाना क्षेत्र के गोदरा गांव में आरोपी हरिनारायण साकेत ने अपने ही नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाया है। बता दें नाबालिग बच्ची अपने दो और भाइयों के साथ बकरी चरा रही थी। जब पीड़िता के दोनों भाई खाना खाना खाने के लिए दोपहर में घर चले गए तब उसे अकेला पाकर चाचा ने उस मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की हालत खराब हो जाने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत गढ़वा थाना में दर्ज कराई। बच्ची की हालत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उसे सिंगरौली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची का उपचार किया जा रहा।

यह भी पढ़ें – सिवनी जिले के गणेशगंज गांव में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा हरिनारायण साकेत को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे कड़ाई से पुछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें – जिस बस से उतरे उसी ने रिटायर्ड इंजीनियर को कुचला, आधा घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews