खबर का असर: अस्पताल पहुंची अपर कलेक्टर, नादारत डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

uper-collector-order-inquiry-for-doctor-absent-

सिंगरौली। राघवेन्द्र सिंह

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले अस्पताल में मरीजों की अनदेखी की जा रही थी। जिसका खुलासा एमपी ब्रेकिंग न्यूज ने दो जनवरी को अपनी एक रिपोर्ट में किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए रविवार को अपर कलेक्टर ने चिकित्सालय का औचित्य निरीक्षण किया।  जब अपर कलेक्टर जिला चिकित्सालय  का निरीक्षण करने पहुंची उस समय भी कई डॉक्टर नदारत रहे है। इस गंभीर लापरवाही पर अपर कलेक्टर ने लपरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही है। 

दरअसल, 10वीं की छात्रा प्रतिमा प्रजापति को जिला चिकित्सालय में बेहोशी की हालत में लाया गया था लेकिन इमरजेंसी में कोई डॉक्टर न मिलने से उसे बाहर ही लेटाया गया था चाहे बात इमरजेंसी की हो या अन्य डाक्टरो की हर तरह डाक्टरो का चेम्बर खाली ही मिला।  वही एक दिल दहला देने वाली बात देखने को मिला ब्रिजपुर निवासी संखलाल उम्र 70 वर्ष को 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया डॉक्टर न होने के कारण उसे बाहर बैठा दिया गया जब कॉल सेंटर में पूछा गया कि एमरजेंसी में कौन डॉक्टर है तो उन्होंने बालेन्दु नाम के डॉक्टर का नाम बताया लेकिन जब देखा गया तो वो भी अपने चेम्बर से नदारत नजर आए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews