किसानों को महंगे दाम पर बेची जा रही थी यूरिया खाद, प्रशासन का छापा, 900 बोरी भरा ट्रक पकड़ा

सरकारी तय रेट के मुताबिक यूरिया की कीमत 266 रुपए प्रति बोरी है। इसके बावजूद किसानों से औसतन 450 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से वसूली की जा रही थी।
Urea fertilizer Singrauli

मध्य प्रदेश में खाद की पर्याप्त उपब्धता और वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के बाद भी कालाबाजारी करने में माहिर कुछ शातिर व्यापारी किसानों को ठगने की कोशिश में लगे रहते हैं, ऐसा ही एक मामला सिंगरौली जिले में सामने आया लेकिन किसानों के साथ ठगी हो पाती उससे पहले ही कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार  कार्यवाही करते हुए 900 बोरी यूरिया खाद भरे ट्रक को पकड़ लिया।

सिंगरौली के सरई इलाके में बुधवार सुबह कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से किसानों को महंगे दाम पर यूरिया खाद बेचते हुए पकड़ा। ट्रक में 900 बोरी यूरिया लोड थी, जिसे बरगमा रैक प्वाइंट से मां भगवती किसान बीज भंडार के गोदाम ले जाया जाना था। आरोप है कि सरकारी रेट 266 रुपए प्रति बोरी के बजाय किसानों से 450 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से वसूली की जा रही थी।

कृषि विभाग और पुलिस का संयुक्त एक्शन 

बताया  जा रह है कि सरई बाजार में बुधवार सुबह यह ट्रक पहुंचा और वहां से सीधे किसानों को यूरिया की बिक्री शुरू हो गई। स्थानीय लोगों को शक हुआ कि दाम ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इसकी शिकायत कृषि विभाग और पुलिस को दी गई। शिकायत मिलते ही सहायक कृषि अधिकारी लवकुश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को जब्त कर लिया।

ट्रक से सीधे बाजार में बिक्री नियम विरुद्ध 

अधिकारियों ने बताया कि बरगमा रैक प्वाइंट से यूरिया की खेप मां भगवती किसान बीज भंडार के गोदाम में पहुंचनी थी। विक्रेता के पास खाद बेचने का लाइसेंस तो है, लेकिन नियम के मुताबिक ट्रक से सीधे बाजार में बिक्री नहीं की जा सकती। पहले खाद को गोदाम में स्टॉक करना जरूरी है, फिर लाइसेंसधारी दुकान से ही बिक्री की अनुमति होती है।

450 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से बेची जा रही थी यूरिया खाद  

सरकारी तय रेट के मुताबिक यूरिया की कीमत 266 रुपए प्रति बोरी है। इसके बावजूद किसानों से औसतन 450 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से वसूली की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि बीच बाजार में ट्रक से ही बिक्री नियमों के खिलाफ है। कृषि विभाग ने 900 बोरी यूरिया जब्त कर ली है और पूरी खेप की जांच की जा रही है। सहायक कृषि अधिकारी लवकुश सिंह ने बताया कि अगर आरोप सही पाए गए तो विक्रेता का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews