किसानों के लिये लगा खाद का रैक, अब सस्ते दर पर मिलेगी खाद

किसानों के लिये लगा खाद का रैक, अब सस्ते दर पर मिलेगी खाद

राघवेंद्र सिंह गहरवार/सिंगरौली। यूरिया (urea) खाद की किल्लत से जूझ रहे जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सिंगरौली जिला के बरगवां रेलवे स्टेशन पर पहली बार खाद का रैक लगा है जिसका उद्घाटन कलेक्टर (collector) केवीएस चौधरी ने रैक प्वाइंट पर पूजा अर्चना करते हुये फीता काटकर किया। कलेक्टर श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लंबे समय से रैक की हो रही मांग आज पूरी हो गई जो जिलेवासियो व किसानों के लिये यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि काफी परिश्रम के बाद यह उपलब्धि जिले को हासिल हुई है, किसानों को खाद के लिए अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्हें अब सस्ते दर पर पर्याप्त मात्रा मे खाद की उपलब्धता जिले में ही होगी।

वही जिले के कृषि अधिकारी आशीष पाण्डेय ने कृषि के क्षेत्र में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि रैक न लगने से किसानों को जो 40 रुपये एक्स्ट्रा ट्रांसपोर्टिंग चार्ज देना होता था अब उसकी बचत होगी। वहीं 15 दिवस के भीतर दूसरी रैक भी यूरिया की आने वाली है तथा अप्रैल महीने तक डीएपी की भी एक रैक लगेगी। अब किसानों को खाद के लिये कही नही भटकना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार एक रैक में लगभग 60 हजार बोरी खाद की डीलिवरी होती है यानी तीन रैक में 1लाख 80 हजार बोरी खाद की उपलब्धता जिले में होगी जिसमें 40 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से 1 लाख 80 हजार बोरी का 72 लाख रुपये बचत किसानों का होगा, जो ट्रांसपोर्टिंग का एक्स्ट्रा चार्ज लगता था। जिले के किसानों ने खाद के रैक लगने की सफलता का श्रेय जिला कलेक्टर को देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews