लाखों के सामान के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, दुधिचुआ खदान में अनुबंधित बोलेरो से करता था महंगे कलपुर्जो की चोरी

लाखों के सामान के साथ शातिर चोर गिरफ्तार,  दुधिचुआ खदान में अनुबंधित बोलेरो से करता था महंगे कलपुर्जो की चोरी

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन में, मोरवा टी आई मनीष त्रिपाठी के द्वारा एनसीएल के दुधिचुआ खदान क्षेत्र व वर्कशॉप में लंबे समय से चोरी करने वाले एक शातिर कबाड़ चोर को एक लाख के सामान और कबाड़ ढोने में इस्तेमाल किये गए बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि गिरफ्तार कबाड़ चोर पेशे से चालक है, जो दुधिचुआ खदान में अनुबंध पर लगी बोलेरो में ड्राविंग करने के साथ खदान के महंगे कलपुर्जो की आये दिन चोरी कर बेचता था। टी आई त्रिपाठी ने चोरी के कबाड़ को खरीदने वाले सोनभद्र शक्तिनगर के नामचीन कबाड़ी को भी दबोच कर सलाखों के भीतर भेज दिया है।

उक्ताशय की जानकारी में मोरवा टी आई त्रिपाठी ने बताया कि एनसीएल के दुधिचुआ स्थित वर्कशॉप से आये दिन महंगे कलपुर्जो की चोरी होने की शिकायत एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दी जा रही थी। लिहाजा गत दिवस एक टीम को लगाया था, जहां टीम ने दुधिचुआ खदान में अनुबंध पर लगी बोलेरो  के चालक और गोलाई बस्ती के निवासी राजेश केशरी को खदान से चोरी के लाखों के कबाड़ के साथ बीती रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चोरी के सामान के साथ बोलेरो को जब्त कर लिया, वहीं चोरी के समान को खरीदने वाले सोनभद्र शक्तिनगर के नामचीन कबाड़ी बिपिन यादव को भी गिरफ्तार कर सलाखों के भीतर भेज दिया। मोरवा पुलिस द्वारा कबाड़ चुराने  और खरीदने वाले के खिलाफ की गई कार्रवाई से कबाड़ के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप व्याप्त है। उक्त कार्रवाई में मोरवा टीआई के नेतृव में साहबलाल सिंह, डी एन सिंह, राजवर्धन सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, संतोष सिंह, संजय सिंह परिहार व मंगलेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews