गर्मी से पहली ही पनपा पानी का संकट, सिंचाई की हो रही समस्या, गांव में मची हाहाकार

water-crises-in-singrauli-

सिंगरौली //राघवेन्द्र सिंह

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी का संंकट खड़ा हो गया है। यहां के खुटार पंचायत के हिरजन मोहल्ले में सबसे अधिक पानी की समस्या हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जगह जगह ट्यूब वेल्स समर्सिबल पंप के द्वारा पानी निचोड़ कर सिंचाई की जा रही है। ऐसे में गांव मोहल्ले के हैण्ड पम्प सूखने की कगार में है। गिने चुने एक दो हैंड पम्प हैं भी तो उन हैंडपम्पो से लाल पानी निकल रहा है ऐसे में ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। खुटार हरिजन मोहल्ला के लोगो ने कहा कि गांव में कुल सात हैंडपम्प हैं लेकिन ठीक एक भी नहीं है जिसको लेकर  पीएचई ऑफिस में कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई आज तक नही हुई। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews