Hindi News

10 साल का इंतज़ार हुआ खत्म, आखिरकार इस फैन को रोहित शर्मा ने दे दिया ऑटोग्राफ, बीसीसीआई ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने एक फैन को बड़ी खुशखबरी दी। दरअसल रोहित शर्मा का यह फैन पिछले 10 साल से उनके ऑटोग्राफ का इंतजार कर रहा था। हालांकि इस लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार रोहित शर्मा ने इस फैन को ऑटोग्राफ देकर इंतजार खत्म किया।
10 साल का इंतज़ार हुआ खत्म, आखिरकार इस फैन को रोहित शर्मा ने दे दिया ऑटोग्राफ, बीसीसीआई ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

भारत इस समय बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। दोनों टीमों के बीच 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। दरअसल रोहित शर्मा का एक फैन पिछले 10 सालों से हिटमैन से ऑटोग्राफ मिलने का इंतजार कर रहा था। हालांकि अब आखिरकार हिटमैन के इस फैन का यह सपना पूरा हो गया। दरअसल उन्हें रोहित शर्मा का ऑटोग्राफ मिल ही गया।

दरअसल भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच पर्थ के मैदान पर खेला था। वहीं पर्थ में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए एडिलेड पहुंच चुकी है। बता दें हैं कि पहले मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेले थे।

पहले मैच में नहीं खेले थे रोहित शर्मा

दरअसल रोहित शर्मा कुछ ही समय पहले दूसरी बार पिता बने हैं। जिसके चलते उन्होंने पहला मैच मिस कर दिया था। हालांकि अब रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच यानी एडिलेड के मुकाबले में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। एडिलेड में होने वाला यह मुकाबला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। जो पिंक बॉल से खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले रोहित शर्मा के फैन को हिटमैन ने बड़ी खुशखबरी दी। इस खूबसूरत लम्हें की तस्वीर बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

10 सालों का इंतज़ार हुआ खत्म

बीसीसीआई के द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। दरअसल इस वीडियो में रोहित शर्मा कई फैन को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फैन पिछले 10 सालों से रोहित शर्मा का ऑटोग्राफ लेने के लिए बेताब था। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। इसी बीच पीछे से एक आवाज आती है… “रोहित भाई प्लीज पिछले 10 सालों से मैं आपका ऑटोग्राफ का इंतजार कर रहा हूं रोहित भाई मुंबई का राजा” हालांकि इसे सुनने के बाद रोहित शर्मा भी मुस्कुराने लगे। इस शानदार लम्हे को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा कि एक दशक का इंतजार खत्म हुआ आखिरकार रोहित शर्मा ने अपने एक फैंस को ऑटोग्राफ दिया। जो पिछले 10 सालों से इसका इंतजार कर रहा था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews