एबी डी विलियर्स के मुताबिक इन पांच खिलाड़ियों ने किया चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अच्छा प्रदर्शन, नाम जानकर चौंक सकते हैं आप!

क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक एबी डी विलियर्स ने चैंपियंस ट्रॉफी के पांच सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देने वाले खिलाड़ियों का चयन किया है। इस चयन ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, उन्होंने इन पांच खिलाड़ियों में रचिन रविंद्र और जोश इंग्लिस जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है।
एबी डी विलियर्स के मुताबिक इन पांच खिलाड़ियों ने किया चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अच्छा प्रदर्शन, नाम जानकर चौंक सकते हैं आप!

क्रिकेट की जब भी बात होती है तो एबी डी विलियर्स का नाम उसमें हमेशा शामिल होता है। दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर उन्हें “मिस्टर 360 डिग्री” के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह मैदान के हर कोने में रन बनाने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन अब भी वह क्रिकेट को लेकर चर्चा में रहते हैं। एबी डी विलियर्स अपने यूट्यूब चैनल पर आए दिन क्रिकेट के बारे में जानकारी साझा करते रहते हैं और खिलाड़ियों को लेकर नए बयान देते रहते हैं। इसी कड़ी में अब डी विलियर्स ने चैंपियंस ट्रॉफी के पांच ऐसे खिलाड़ियों को चुना है जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

दरअसल, एबी डी विलियर्स ने इन पांच खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, वरुण चक्रवर्ती और ग्लेन फिलिप्स को चुना है। उनके मुताबिक, इन पांच खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इन पांच खिलाड़ियों का प्रदर्शन एबी डी विलियर्स को सबसे ज्यादा पसंद आया है।

जानिए इन खिलाड़ियों को क्यों चुना गया?

इसे लेकर एबी डी विलियर्स ने कहा, “मेरे लिए चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और वरुण चक्रवर्ती का परफॉर्मेंस सबसे शानदार रहा। फाइनल में जिस तरह रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की, उन्होंने पूरी महफिल लूट ली। कप्तान के तौर पर भारत को एक और खिताब जिताया और कमाल का परफॉर्मेंस किया। लेकिन ग्लेन फिलिप्स के कैच को हम भूल नहीं सकते। फाइनल में शुभमन गिल का कैच भी शानदार था, वह बिल्कुल अविश्वसनीय था।” आगे बोलते हुए एबी डी विलियर्स ने कहा, “ग्लेन फिलिप्स की फील्डिंग बेहद कमाल की थी। उन्हें देखकर जोंटी रोड्स की याद आती है। मैं जानता हूं कि जोंटी उनके आदर्शों में से एक हैं। क्या शानदार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी देखने को मिली है। मैं आशा करता हूं कि इस टूर्नामेंट का आपने भी भरपूर आनंद उठाया होगा।”

इस खिलाड़ी की भी जमकर की तारीफ

इसी दौरान, एबी डी विलियर्स ने विराट कोहली को लेकर भी बड़ी बात कही। दरअसल, विराट कोहली को लेकर एबी डी विलियर्स ने कहा, “कोहली ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, उन्होंने फाइनल में रन नहीं बनाए, लेकिन सेमीफाइनल और सेमीफाइनल से पहले के मैचों में विराट कोहली ने रन बनाए और अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्होंने बहुत सारे मैच खेले और भारत को मैच जिताए हैं।” रचिन रविंद्र को लेकर भी डी विलियर्स ने कहा, “उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने यह साबित किया कि उन्हें भविष्य का सितारा माना जा सकता है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews