पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान पर भीषण हवाई हमला किया। इस हमले में 3 अफगानी युवा क्रिकेटर्स की मौत हो गई। इस हमले के बाद अब दोनों देशों के बीच विवाद और बढ़ गया है। पाकिस्तान हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी चेतावनी दी है। इस घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया है। अब BCCI और ICC ने भी अफगानिस्तान के इस फैसले का समर्थन किया है।
अफगान क्रिकेटरों की मौत पर BCCI ने जताया दुख
पाकिस्तान एयर स्ट्राइक में मारे गए तीनों अफगान क्रिकेटरों की मौत पर BCCI ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही पाकिस्तानी हमले को कायराना हरकत बताया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि BCCI पक्तिका प्रांत में कायराना एयर स्ट्राइक में तीन युवा अफगान क्रिकेटर्स- कबीर आगा, सिब्गतुल्लाह और हारून- की मौत पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करती है।
BCCI ने आगे कहा कि BCCI इस गहरे शोक के वक्त में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेट जगत और मृतक खिलाड़ियों के परिवारों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है और वह इस भयानक और अनुचित हमले की निंदा करती है। बेगुनाहों, खास तौर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की जान जाना, बेहद दुखद और चिंता का विषय है।
BCCI condoles the tragic loss of Afghan cricketers
Details 🔽
— BCCI (@BCCI) October 18, 2025
ICC के चेयरपर्सन जय शाह ने भी जताया दुख
BCCI के बाद ICC ने भी अफगान क्रिकेटरों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। ICC के चेयरपर्सन जय शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसको लेकर लिखा कि तीन अफगान क्रिकेटर्स, कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत से काफी दुखी हूं, जिनके सपने एक मूर्खतापूर्ण हिंसा के कारण पूरे नहीं हो पाए। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की हत्या न सिर्फ अफगानिस्तान क्रिकेट बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक झटका है। इस त्रासदी के वक्त हम सभी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ हैं।
Deeply saddened by the loss of three young Afghan cricketers, Kabeer Agha, Sibghatullah, and Haroon, whose dreams were cut short by a senseless act of violence. The loss of such promising talent is a tragedy not just for Afghanistan but for the entire cricketing world. We stand…
— Jay Shah (@JayShah) October 18, 2025
युवराज सिंह ने भी जताया दुख
बता दें कि इस घटना के बाद अफगानिस्तान और भारत के कई खिलाड़ियों ने तीनों क्रिकेटरों की मौत पर दुख जताया है। भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी दुख जताते हुए लिखा है कि ‘हालिया हमले में जान गंवाने वाले युवा अफ़ग़ानिस्तानी क्रिकेटरों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। उनकी यादें शांति और एकता की प्रेरणा दें।’
Heartfelt condolences to the families of the young #Afghanistan cricketers who lost their lives in the recent attack. Our thoughts are with them during this difficult time. May their memories inspire peace & unity 🙏🏻
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 18, 2025





