Hindi News

आईपीएल ही नहीं इस बड़े टूर्नामेंट पर भी मंडराया संकट! भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला क्या अब होगा?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आईपीएल स्थगित होने के बाद अब एक बड़े टूर्नामेंट पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, इस साल भारत में होने वाले एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट पर अब खतरा मंडराने लगा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते अब संभावना जताई जा रही है कि दर्शकों को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अब देखने को नहीं मिलेगा।
आईपीएल ही नहीं इस बड़े टूर्नामेंट पर भी मंडराया संकट! भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला क्या अब होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है। लेकिन आईपीएल के अलावा भी एक और टूर्नामेंट पर अब संकट मंडरा रहा है। दरअसल, साल 2025 के अंत में एशिया कप का बड़ा टूर्नामेंट खेला जाना है। ऐसे में अब इस टूर्नामेंट पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एशिया कप 2025 सितंबर के महीने में खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी। लेकिन अब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं, ऐसे में क्या यह टूर्नामेंट आयोजित होगा या नहीं, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

एशिया कप की सबसे बड़ी टीमों में भारत और पाकिस्तान का नाम शामिल है। इसके अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई जैसी टीमें भी हिस्सा लेती हैं। हालांकि, अगर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले नहीं होते हैं तो एशिया कप पर असर पड़ता है, क्योंकि एशिया कप का सबसे ज्यादा ब्रॉडकास्टिंग भारत और पाकिस्तान के मैच का ही रहता है।

इस बड़े टूर्नामेंट पर भी मंडराया संकट

अब भारत और पाकिस्तान में बिगड़े रिश्तों के कारण एशिया कप पर भी असर पड़ सकता है। संभावना जताई जा रही है कि भारत इसे अपना नाम वापस ले सकता है या फिर पाकिस्तान को वापस अपना नाम लेना पड़ सकता है। बता दें कि इसकी मेजबानी भारत में होगी, ऐसे में पाकिस्तान की ओर से यह पहले ही साफ कर दिया गया है कि वह भारत में कोई भी टूर्नामेंट खेलने नहीं आएगा। भारत ने भी चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट को खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं गया था। हालांकि हाल ही में बड़े तनाव से पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि दोनों देश हाइब्रिड मॉडल पर यह मुकाबला खेल सकते हैं, लेकिन अब दोनों देशों में तनाव ज्यादा हो गया है, जिसके कारण अब इस बड़े टूर्नामेंट पर असर पड़ सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ 5 बार हो सकती थी भिड़ंत

जानकारी के अनुसार भारत और पाकिस्तान एशिया कप में एक ही ग्रुप में रहते हैं, ऐसे में एशिया कप में दोनों के बीच कम से कम दो मुकाबले खेले जाते हैं। हालांकि अब यह मुकाबले मुश्किल लग रहे हैं। वहीं, इसी साल महिला वनडे वर्ल्ड कप भी आयोजित किया जाना है, ऐसे में इस वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में T20 वर्ल्ड कप भी आयोजित होगा। ऐसे में इसमें भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो सकता है। कुल मिलाकर भारत और पाकिस्तान के आने वाले पांच मुकाबले रद्द किए जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews