इस समय सभी की निगाहें एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के ऐलान पर टिकी हुई हैं। जल्द ही टीम की घोषणा की जा सकती है। एशिया कप 2025 का बड़ा टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। इसी कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने अपने 15 सदस्यीय संभावित खिलाड़ी चुने हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े नामों को टीम में जगह नहीं दी। हालांकि एक तरफ हरभजन सिंह के मुताबिक भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए, जबकि एशिया कप 2025 के लिए उन्होंने 15 सदस्यीय संभावित टीम चुनी है।
हरभजन सिंह ने अपनी टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं दी है। जानकारी के अनुसार, ऋषभ पंत एशिया कप 2025 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो जाने के चलते ऋषभ पंत के खेलने की संभावना कम है, लेकिन हरभजन सिंह ने संजू सैमसन को नहीं चुना और विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को शामिल किया है। वहीं रिंकू सिंह को भी बाहर रखा है।
इन खिलाड़ियों को चुना
हरभजन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एशिया कप 2025 के लिए यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को चुना है। इस टीम में संजू सैमसन का नाम शामिल नहीं है। इसमें ऋषभ पंत का नाम भी नहीं है, लेकिन उनके मुताबिक विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने ऋषभ पंत या केएल राहुल को लेकर सुझाव दिया है।
कप्तान के लिए ये नाम सुझाया
दरअसल कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का नाम हरभजन सिंह ने सुझाया है। उन्होंने शुभमन गिल को लेकर भी बात कही। हरभजन ने कहा कि आपको यह समझना होगा कि टी20 फॉर्मेट सिर्फ गेंद को हिट करने के बारे में नहीं है। अगर गिल हिट करने का फैसला करते हैं तो वह किसी से कम नहीं हैं। जिस तरह के बल्लेबाज हैं, उनका खेल जबरदस्त है। वे मैदान के हर हिस्से में रन बना सकते हैं, चाहे कोई भी फॉर्मेट हो। उन्होंने आईपीएल का हवाला देते हुए कहा कि गिल हर सीजन में रन बनाते हैं और ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं। ऐसा नहीं है कि वे 120 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि 150–160 के स्ट्राइक रेट से भी बल्लेबाजी करते हैं।
हरभजन सिंह द्वारा चुनी गई एशिया कप 2025 के लिए टीम इस प्रकार है:
यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह






