Hindi News

दूसरे टेस्ट मैच में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे Rohit Sharma? क्या यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ही करेंगे ओपनिंग!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं इस टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा हैं कि रोहित शर्मा को किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा। चलिए जानते हैं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ओपनिंग के अलावा अन्य नंबर पर आंकड़े क्या कहते हैं।
दूसरे टेस्ट मैच में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे Rohit Sharma? क्या यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ही करेंगे ओपनिंग!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी होने वाली है। दरअसल पहले मैच में रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। पहले मैच में भारत की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी। वहीं अब एडिलेड में 6 दिसंबर से होने वाले दूसरे डे-नाईट टेस्ट मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में अब उनके बैटिंग ऑर्डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की ओर से यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) और केएल राहुल (KL Rahul) ने ओपनिंग बल्लेबाजी की थी। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद नंबर तीन पर विराट कोहली खेलते हुए दिखाई दिए थे।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और केएल राहुल (KL Rahul ) करेंगे ओपनिंग?

ऐसे में अब सभी के मन सवाल उठ रहा हैं कि क्या रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे या फिर मिडिल ऑर्डर में उन्हें मौका दिया जाएगा। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को भारत दूसरे टेस्ट मैच में भी ओपनिंग करवा सकता है। यदि ऐसा होता है तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इसे लेकर चर्चाएं की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में मिडिल ऑर्डर में भारत की बल्लेबाजी को संभाल सकते हैं। मंगलवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ओवल के मैदान पर नेट सेशन में जमकर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी?

दरअसल नंबर पांच पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोहित शर्मा का नंबर पांच पर भारतीय टीम के लिए शानदार रिकार्ड रहा है। उन्होंने नंबर पांच पर 10 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनकी 16 पारियों में रोहित शर्मा ने 437 रन बनाए हैं। रोहित का सर्वाधिक स्कोर 79 रन रहा है। हालांकि रोहित के आंकड़े ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही नंबर 6 पर भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मौका दिया जा सकता है। दरअसल नंबर 6 पर खेलते हुए रोहित शर्मा ने अब तक 16 टेस्ट मैच की 25 पारियों में 1037 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 54.58 का रहा है। नंबर 6 पर खेलते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 6 हाफ सेंचुरी और 3 सेंचुरी लगाई है। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 177 रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews