ऑस्ट्रेलिया को मिली 34 सालों की सबसे बड़ी हार, जानिए कैसे टीम पर कहर बनकर टूटे साउथ अफ्रीका के केशव महाराज!

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मुकाबले में बुरी तरह हराकर 34 सालों की सबसे बड़ी हार थमा दी। इस मुकाबले में केशव महाराज ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने शानदार पंजा खोला। जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मुकाबले में 92 रनों से हराया।
ऑस्ट्रेलिया को मिली 34 सालों की सबसे बड़ी हार, जानिए कैसे टीम पर कहर बनकर टूटे साउथ अफ्रीका के केशव महाराज!

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मुकाबले में 92 रनों की करारी मात दी। दरअसल, साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 198 रनों पर ही ढेर हो गई। दरअसल, केशव महाराज की शानदार गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई।

केशव महाराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवरों में 33 रन देकर शानदार पांच विकेट चटकाए। केशव महाराज ने पहली बार 5 विकेट का haul लिया है। इससे पहले उन्होंने वनडे करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर चार विकेट किया था।

34 सालों में सबसे बड़ी हार

वहीं, साउथ अफ्रीका से मिली इस करारी हार से ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से टूट चुका है। दरअसल, यह हार पिछले 34 सालों में रनों के लिहाज से घरेलू वनडे में मिली सबसे बड़ी हार है। जबकि साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अब तक रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले अफ्रीका ने 1994 में ऑस्ट्रेलिया को 82 रनों से हराया था, वहीं अब टीम ने 92 रनों से जीत दर्ज की। दरअसल, इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 296 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम को मात्र 297 रनों का टारगेट दिया गया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया इसे हासिल करने में नाकाम रहा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी हुई थी। पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श ने 60 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने 24 गेंद में 27 रनों की पारी खेली।

केशव महाराज का कहर दिखा

हालांकि, इसके बाद केशव महाराज ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को कोई भी मौका नहीं दिया। महाराज ने ऑस्ट्रेलिया की टीम पर इस तरह कहर बरपाया कि वह इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 97 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए। केशव महाराज ने मारनस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स केरी और आरोन हार्डी को पवेलियन की ओर भेज दिया। हालांकि कप्तान मिशेल मार्श टीम को मजबूत शुरुआत और जीत तक पहुंचाने की कोशिश करते रहे। मिशेल मार्श ने 96 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौकों की मदद से 88 रन बनाए। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके। केशव महाराज के अलावा साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी और नंद्रे बर्गर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews