Hindi News

ऑस्ट्रेलिया ने जीती दक्षिण अफ्रीका से T20 सीरीज, डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे मैच में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Written by:Rishabh Namdev
Published:
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की T20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने जीती दक्षिण अफ्रीका से T20 सीरीज, डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे मैच में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की T20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला जमकर बोला। मात्र 26 गेंदों में ब्रेविस ने 53 रन की आतिशी पारी खेली, हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हरा दिया।

तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 19.5 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए। मैक्सवेल ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

लेकिन इस मुकाबले में सबसे ज्यादा सुर्खियां दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने बटोरीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम पर छक्कों की बरसात कर दी। ब्रेविस ने 203.84 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अंतरराष्ट्रीय T20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका है। ब्रेविस अंतरराष्ट्रीय T20 में लगातार चार छक्के लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। आज तक ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी ने इंटरनेशनल T20 मैच में लगातार चार छक्के नहीं लगाए थे, लेकिन ब्रेविस ने यह काम कर दिखाया।

शानदार रहा सीरीज में प्रदर्शन

डेवाल्ड ब्रेविस की पारी बेहद ही शानदार रही। उन्होंने 26 गेंदों में 53 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 6 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की T20 सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। तीन मैचों की तीन पारियों में उन्होंने 90 के औसत से 180 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। इस सीरीज में उन्होंने 13 चौके और 14 छक्के लगाए। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल के शानदार प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्लेन मैक्सवेल को मिला, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड टिम डेविड ने अपने नाम किया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews