Hindi News

एक मिस फील्ड ने टूटने से बचा लिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को मात्र 27 रनों पर समेटा

Written by:Rishabh Namdev
Published:
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है, हालांकि एक मिस फील्ड के चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने से रह गया। दरअसल यह मिसफील्ड सैम कॉन्स्टन्स से हुई थी, अगर वह बॉल पकड़ ली जाती तो शायद टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास लिखा जाता।
एक मिस फील्ड ने टूटने से बचा लिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को मात्र 27 रनों पर समेटा

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। दरअसल इस टेस्ट सीरीज की मेजबानी वेस्टइंडीज द्वारा की गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मेज़बानों को 3-0 से सीरीज हरा दी। लेकिन इस सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कमाल कर दिखाया। 1955 के बाद टेस्ट मैच में सबसे कम स्कोर देखने को मिला। मात्र एक रन से वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने से रह गया। दरअसल वेस्टइंडीज की टीम मात्र 26 रनों पर सिमट गई, जो कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे लोएस्ट टोटल बन गया।

वहीं बता दें कि इससे पहले 1955 में न्यूजीलैंड की टीम मात्र 26 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने मात्र 26 रन बनाए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास बेहद शानदार मौका था, लेकिन वह रन आउट पैट कमिंस से छूट गया, जिसके चलते यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का दूसरा लोएस्ट टोटल बन गया।

कैसा रहा इस टेस्ट मैच का हाल?

दरअसल अगर स्कोरकार्ड पर नजर डाली जाए तो इस डे-नाइट टेस्ट मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। हालांकि यह निर्णय ऑस्ट्रेलिया पर भारी नज़र आया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मात्र 225 रनों का स्कोर बनाया था। टीम का कोई भी बल्लेबाज़ 50 रनों के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। हालांकि टीम की ओर से स्मिथ ने सर्वाधिक 48 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं टीम की ओर से कैमरन ग्रीन ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए 46 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से शेमार जोसेफ ने चार विकेट चटकाए। हालांकि इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वेस्टइंडीज की टीम इसे आसानी से हासिल कर लेगी।

वेस्टइंडीज की पारी की हालत एक दम खराब

लेकिन जब वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उनकी हालत ऑस्ट्रेलिया की टीम से भी खराब नजर आई। दरअसल, वेस्टइंडीज की पहली पारी मात्र 143 रनों के स्कोर पर सिमटी। किसी भी बल्लेबाज़ ने 40 रनों से ज्यादा का स्कोर नहीं बनाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बोलैंड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए। पहली पारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पास 82 रनों की बढ़त थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 121 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 204 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम मात्र 27 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रचते हुए यह मैच जीत लिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !