क्यों उठ रहे बाबर आजम पर सवाल? स्टीव स्मिथ बोले – ‘उन्होंने पिछले कुछ समय से उतने रन नहीं बनाए’

चैंपियंस ट्रॉफी में इस समय सभी की निगाहें बाबर आजम पर रहने वाली हैं। भारत और पाकिस्तान कल यानी रविवार, 22 फरवरी को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। बाबर आजम इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। देखना होगा कि क्या भारत के खिलाफ बाबर आजम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होते हैं। वहीं, बाबर आजम को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान दिया है।
क्यों उठ रहे बाबर आजम पर सवाल? स्टीव स्मिथ बोले - 'उन्होंने पिछले कुछ समय से उतने रन नहीं बनाए'

बाबर आजम इस समय अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद बाबर आजम का नाम चर्चा में आ गया। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम ने अर्धशतक लगाया, लेकिन यह अर्धशतक बेहद धीमी गति से आया, जिसके चलते उन पर सवाल उठने लगे। वहीं, 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में सभी की निगाहें बाबर आजम पर रहने वाली हैं।

वहीं, इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ से बाबर आजम की फॉर्म को लेकर सवाल किए गए। हालांकि, इस दौरान स्टीव स्मिथ बाबर आजम को लेकर किए गए सवाल पर जवाब देने से बचते हुए दिखाई दिए। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले 22 फरवरी को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला खेला जा रहा है।

उन्होंने पिछले कुछ समय से उतने रन नहीं बनाए: स्टीव स्मिथ

वहीं, जब बाबर आजम को लेकर स्टीव स्मिथ से सवाल किया गया, तो स्टीव स्मिथ ने कहा, “देखिए, बाबर आजम एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बाबर का अब तक का करियर वाकई शानदार रहा है। उनके पास अच्छी तकनीक है और मजबूत मानसिकता है। हो सकता है कि उन्होंने पिछले कुछ समय से उतने रन नहीं बनाए हों, जितने वह बनाना चाहते थे। हम सभी अपने करियर के दौरान कई बार ऐसे दौर से गुजरे हैं। चिंता न करें, वह एक शानदार खिलाड़ी हैं।” इस दौरान स्टीव स्मिथ ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बेहद बड़ा मुकाबला है। अगर पाकिस्तान हार जाता है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। ऐसे में बाबर आजम पर इस मुकाबले में सभी की निगाहें रहने वाली हैं।

क्यों उठे बाबर आजम पर सवाल?

बता दें कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था। इस मुकाबले में बाबर आजम ने 90 गेंदों में 64 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान को जीत के लिए 321 रनों की जरूरत थी। इसके बाद बाबर आजम पर सवाल खड़े हुए थे। ऐसे में अब भारत और पाकिस्तान रविवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। अगर पाकिस्तान की टीम यह मुकाबला हार जाती है, तो चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का पाकिस्तान का सपना खत्म हो जाएगा। ऐसे में सभी को बाबर आजम से बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews