Hindi News

बीसीसीआई के निर्देशों का नहीं किया साउथ जोन ने पालन, टीम में नहीं है मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, साईं सुदर्शन जैसे खिलाड़ी

Written by:Rishabh Namdev
Published:
बीसीसीआई द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के प्लेयर्स को जोनल टीम में खिलाने के लिए दिए गए निर्देश को साउथ जोन ने नहीं माना है। टीम में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, साईं सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। जानिए यहां पूरा मामला क्या है।
बीसीसीआई के निर्देशों का नहीं किया साउथ जोन ने पालन, टीम में नहीं है मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, साईं सुदर्शन जैसे खिलाड़ी

साउथ जोन और बीसीसीआई के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो चुका है। पहले बीसीसीआई ने साउथ जोन को लेटर लिखकर यह साफ किया था कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को दिलीप ट्रॉफी के लिए अपने स्क्वॉड में शामिल करना होगा। लेकिन अब साउथ जोन की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि दोनों खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी जाएगी और बीसीसीआई के निर्देश को नहीं माना जाएगा।

बीसीसीआई द्वारा एक ईमेल के जरिए निर्देश दिए गए थे कि अपने-अपने जोन की टीमों में केंद्रीय अनुबंध भारतीय खिलाड़ियों को भी शामिल करना होगा। दरअसल, यह निर्देश साउथ जोन के फैसले के बाद दिए गए थे। साउथ जोन की टीम में केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और साईं सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया था, जिससे बीसीसीआई काफी नाराज हुआ था।

ऐसा है दलीप ट्रॉफी का शेड्यूल 

दलीप ट्रॉफी का आयोजन 28 अगस्त से बेंगलुरु में होगा। इसी के साथ भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट का सीजन भी शुरू हो जाएगा। पहला मैच 28 से 31 अगस्त तक नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। वहीं 28 से 31 अगस्त तक ही सेंट्रल जोन और नॉर्थ-ईस्ट जोन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 से 7 सितंबर तक और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भी 4 से 7 सितंबर तक खेला जाएगा। दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 11 से 15 सितंबर तक होगा। बता दें कि साउथ जोन और वेस्ट जोन पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। अब नॉर्थ जोन, ईस्ट जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ-ईस्ट जोन में से टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बीसीसीआई की ओर से जनरल मैनेजर अभय कुरुविला ने ईमेल के जरिए यह साफ किया था कि अगर कोई भारतीय खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान उपलब्ध है तो उन्हें टीम में चुना जाना जरूरी है। सभी जोन के संयोजकों से अनुरोध किया गया था कि वह सुनिश्चित करें कि सभी उपलब्ध खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी के लिए चुने जाएं। लेकिन साउथ जोन ने अब बीसीसीआई के निर्देश का पालन नहीं किया है। अपनी टीम में साउथ जोन की ओर से कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। टीम के कप्तान तिलक वर्मा और मोहम्मद अजहरुद्दीन को बनाया गया है, जबकि टीम में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर और साईं सुदर्शन को शामिल नहीं किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews