Hindi News

क्या आज CSK के खिलाफ खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? यह हो सकती है एक बार फिर बाहर बैठने की वजह!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आज भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे? पिछले मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार टीम का हिस्सा नहीं थे। टीम की ओर से जानकारी दी गई थी कि उन्हें हल्की चोट है, जिसके चलते वह मैच नहीं खेल रहे हैं।
क्या आज CSK के खिलाफ खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? यह हो सकती है एक बार फिर बाहर बैठने की वजह!

आज सीएसके और आरसीबी के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। सभी की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 पर टिकी रहेंगी। पिछले मुकाबले में सभी फैंस को उम्मीद थी कि इस मैच में आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन टीम ने उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया। हालांकि, टीम की ओर से कहा गया कि भुवनेश्वर कुमार को हल्की चोट है, जिसके चलते उन्हें नहीं खिलाया गया। अब सवाल यह उठता है कि क्या भुवनेश्वर कुमार चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान में उतरेंगे?

यही सवाल अब सभी क्रिकेट फैंस के मन में उठ रहा है। भुवनेश्वर कुमार भारतीय क्रिकेट का शानदार सितारा हैं। उन्होंने कई बड़े मैच जिताए हैं। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं और मैच जिता सकते हैं।

पहले मुकाबले में सभी फैंस को लगा बड़ा झटका

भुवनेश्वर कुमार को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में टीम ने अपने नाम किया था, जिसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हें सभी मैचों में खिला सकती है। हालांकि, पहले मुकाबले में सभी फैंस को बड़ा झटका लगा। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी जबरदस्त नजर आ रही है। टीम में भुवनेश्वर कुमार के अलावा जोश हेजलवुड, लुंगी एंगिडी जैसे गेंदबाज मौजूद हैं, जबकि स्पिन विभाग में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। टीम ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को कप्तानी सौंपी है। पहले मैच में आरसीबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला जीता। अब आरसीबी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरने वाली है।

क्या आज मिलेगा मौका?

दरअसल, यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। पिछले 17 सालों से इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी है। रिकॉर्ड के हिसाब से भी चेन्नई हमेशा भारी रही है। अगर पिच की बात करें तो आज भी चेन्नई के मैदान पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलेगा। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ मैदान में उतर सकती है, जिसके चलते प्लेइंग 11 में केवल दो तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को इस मैच में जगह बनाने में मुश्किल हो सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews