Hindi News

आज IPL 2026 में दिल्ली और राजस्थान के बीच भी टक्कर, दोनों टीमों के लिए लिए करो या मरो का मुकाबला

Written by:Rishabh Namdev
Published:
IPL 2026 में आज दिल्ली और राजस्थान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। दरअसल दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
आज IPL 2026 में दिल्ली और राजस्थान के बीच भी टक्कर, दोनों टीमों के लिए लिए करो या मरो का मुकाबला

प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आज एक निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दरअसल नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह भिड़ंत रविवार को दूसरे मैच के रूप में खेली जाएगी। वहीं दोनों टीमों के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला है। दोनों टीमों को जीतना प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बेहद जरूरी है। दिल्ली कैपिटल्स इस समय 12 मैचों में 10 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 अंक के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है।

दरअसल दोनों टीमें IPL इतिहास में 32वीं बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। अब तक हुए 31 मुकाबलों में दिल्ली और राजस्थान ने 15-15 मैच जीतकर बराबरी का रिकॉर्ड रखा है। एक मैच टाई रहा था, जिसे राजस्थान ने अपने नाम किया था। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी टक्कर होगी। जयपुर में खेला गया पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीता था।

मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी आमने सामने

मैच में सबसे दिलचस्प भिड़ंत मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच होगी। वैभव ने मौजूदा सीजन में 11 मैचों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके मिचेल स्टार्क IPL में कभी बेहद महंगे साबित होते हैं तो कभी मैच जिताऊ स्पेल डालते हैं। यदि उन्हें शुरुआत में स्विंग और सीम मिली, तो वैभव सूर्यवंशी के लिए रन बनाना मुश्किल हो सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो का मैच

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी स्पिन जोड़ी का खराब फॉर्म है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इस सीजन में न तो विकेट ले पा रहे हैं और न ही रन रोकने में सफल रहे हैं। लुंगी एनगिडी को छोड़कर दिल्ली का पेस अटैक भी साधारण प्रदर्शन कर रहा है। टी नटराजन और मुकेश कुमार महंगे साबित हुए हैं। टीम के लिए अक्षर पटेल टॉप विकेट टेकर हैं, जबकि केएल राहुल 12 मैचों में 477 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने 10 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की तिकड़ी दिल्ली के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकती है। वैभव 11 मैचों में 440 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। राजस्थान का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। जोफ्रा आर्चर 15 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट देखें

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां सपाट पिच और 60-66 मीटर की छोटी बाउंड्री के कारण अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर IPL के कुल 103 मैच खेले गए हैं। इनमें 47 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 53 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। एक मैच रद्द हुआ था, जबकि दो मैच सुपर ओवर में गए थे।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है। शाम में गर्मी और उमस खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशान कर सकती है। दिन का तापमान 38°C से 40°C के बीच रहेगा, जो शाम तक लगभग 30°C तक पहुंच जाएगा।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-12 में दिल्ली कैपिटल्स में अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा शामिल हैं।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-12 में यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा को जगह मिली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews