Hindi News

“मैं रोहित का बहुत सम्मान करता हूं, पर….” गौतम गंभीर ने ऐसा क्यों कहा? क्या 2011 वर्ल्डकप का जीत का क्रेडिट नहीं मिला!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय टीम पर अक्सर अंदरूनी अनबन के सवाल उठते आए हैं, चाहे वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हो, सौरव गांगुली की या फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में। अक्सर लोगों ने भारतीय कप्तान और हेड कोच के बीच विवाद की बात कही है। हालांकि अब गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
“मैं रोहित का बहुत सम्मान करता हूं, पर….” गौतम गंभीर ने ऐसा क्यों कहा? क्या 2011 वर्ल्डकप का जीत का क्रेडिट नहीं मिला!

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। दरअसल, अक्सर भारतीय टीम पर अंदरूनी अनबन और खिलाड़ियों के बीच कहासुनी की अफवाहें उड़ती रहती हैं। हाल ही में भारतीय टीम पर यही आरोप तब लगे जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ही थे। अब उन्होंने इन मामलों पर खुलकर बात की है।

हेड कोच गौतम गंभीर ने एबीपी न्यूज़ के एक इवेंट में भारतीय टीम को ट्रोल करने वालों को कड़ा जवाब दिया है। अक्सर जो कमेंट्री बॉक्स में बैठकर उन पर सवाल उठाते हैं, उन्हें गंभीर ने कहा कि क्यों इन लोगों को लगता है कि भारतीय क्रिकेट उनके घर की जागीर है? इस इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के बने होते हैं, उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर मारने से पहले दस बार सोचना चाहिए।

क्या रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच अनबन?

दरअसल, कुछ समय पहले सवाल उठे थे कि क्या रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच अनबन है। इसे लेकर गंभीर ने तीखे अंदाज़ में जवाब दिया और कहा कि मैं सबसे पहले पूछना चाहता हूं कि ऐसे सवाल करने वाले लोग कौन हैं? यह सिर्फ सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल चलाने वाले लोग हैं, जो अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसा बोलते हैं। दो महीने पहले टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। अगर हम चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीतते, तो न जाने मीडिया में मुझसे कैसे-कैसे सवाल पूछे जाते। इस तरह के सवालों पर गौतम गंभीर ने साफ कहा कि भारतीय टीम में ऐसा कुछ भी नहीं है, यह सब मनगढ़ंत कहानियां हैं।

ऐसे सवालों का पूछा जाना ठीक नहीं

गौतम गंभीर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भारतीय टीम के कोच और कप्तान मिलकर दो महीने पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर आए हैं, लेकिन फिर भी ऐसे सवालों का पूछा जाना ठीक नहीं है। रोहित शर्मा ने जो भारतीय क्रिकेट के लिए किया है, मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं। रोहित शर्मा जब टीम में आए थे, तब से ही मैं उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखता हूं, और आगे भी मेरी सोच यही रहेगी। केवल टीआरपी के लिए ऐसे सवाल पूछना लोगों को रिसर्च करके ही करना चाहिए।

क्या गौतम गंभीर को नहीं मिला 2011 वर्ल्ड कप का श्रेय?

इस दौरान गौतम गंभीर ने एक और सवाल का जवाब दिया। दरअसल, अक्सर उन पर यह आरोप लगाया जाता है कि वह 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में धोनी को जीत का क्रेडिट देने से कतराते हैं। इसे लेकर गंभीर ने कहा कि जो लोग यह सवाल उठाते हैं कि मुझे फाइनल में जीत का क्रेडिट नहीं दिया गया, असल में उन्हीं लोगों ने मुझे श्रेय नहीं दिया। बाकी लोगों ने मुझे उस पारी के लिए बहुत प्यार दिया। जब कोई खिलाड़ी बड़े लेवल पर खेलता है, तो वह क्रेडिट के बारे में नहीं सोचता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !