Hindi News

ग्वालियर की बेटी MP हॉकी टीम की कप्तान, नेशनल चैम्पियनशिप में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व   

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
ग्वालियर की बेटी MP हॉकी टीम की कप्तान, नेशनल चैम्पियनशिप में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व   

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  झारखण्ड में बुधवार 20 अक्टूबर से खेली जाने वाली जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप (Junior Women National Hockey Championship) के लिए मध्यप्रदेश ने अपनी टीम (MP Women Hockey Team घोषित कर दी है।  इस टीम में दर्पण हॉकी फीडर सेंटर ग्वालियर (Darpan Hockey Feeder Center Gwalior) की दो महिला खिलाड़ी कुमारी पूनम पाल एवं कुमारी हेमा रजक भी शामिल हैं।  खास बात ये है कि पूनम पाल इस चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की कप्तान होंगी।

महिला हॉकी के लिए नर्सरी के रूप में पहचान बनाने वाले ग्वालियर के मैदान अंतर राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। ग्वालियर में संचालित मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी एकेडमी के साथ साथ राज्य सरकार के हॉकी फीडर सेंटर भी अच्छे रिजल्ट दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – बड़ी राहत: CBSE ने CTET 2021 के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई, जानें कब होंगे एग्जाम

ग्वालियर के दर्पण हॉकी फीडर सेंटर ने इसी क्रम में उपलब्धि हासिल की है। इस मैदान पर खेलने वाली दो खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है।  मध्यप्रदेश की ये टीम झारखण्ड के सिमडेगा में 20 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली जूनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में खेलगी। मध्यप्रदेश की टीम का पहला मैच 21 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से होगा। चैम्पियनशिप में शामिल होने मध्यप्रदेश की टीम सोमवार रात झारखण्ड के लिए रवाना हो चुकी है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस MLA का फरार बेटा हुआ 15 हजारी, भाजपा ने प्रियंका-कमलनाथ को घेरा

नेशनल चैम्पियनशिप के लिए MP की टीम में दो खिलाड़ियों के चयन पर दर्पण फीडर सेंटर की कोच संगीता दीक्षित, NIS कोच अविनाश भटनागर ने ख़ुशी जताई है और खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताया है।  गौरतलब है कि  ग्वालियर का दर्पण फीडर सेंटर एक ऐसा खेल मैदान है जिसने मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को हॉकी के प्रति रूचि जगाई, जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे बेटियों को राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए समर्पित कर दिया ।

ये भी पढ़ें – ग्रेंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, Julius Baer Challengers Chess Tour का ख़िताब किया अपने नाम

इस मैदान से निकले खिलाड़ी अंतर राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर ग्वालियर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।  शुरुआत में इस मैदान पर NIS कोच अविनाश भटनागर ने खिलाड़ियों को हॉकी की बुनियाद मजबूत की। उसके बाद इस मैदान पर कोच की जिम्मेदारी निभाने वाली संगीता दीक्षित ने महिला खिलाड़ियों के खेल को और निखारा।  दोनों कोच की मेहनत का नतीजा ये निकला है कि इस मैदान से निकले कई खिलाड़ी हैं जो आज हॉकी में ग्वालियर और मध्यप्रदेश की पहचान हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews