Hindi News

मुंबई इंडियन की वापसी, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या हो गए नाराज! इसपर निकाला बुरी तरह गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में शानदार वापसी की है। टीम ने अपने पिछले चार मुकाबले जीते हैं। बीते दिन हैदराबाद को टीम ने सात विकेट से हराया। इस मुकाबले के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या और कोच के बीच बहस होती हुई दिखाई दे रही है।
मुंबई इंडियन की वापसी, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या हो गए नाराज! इसपर निकाला बुरी तरह गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

इस समय आईपीएल 2025 में सबसे शानदार टीम मुंबई इंडियंस नजर आ रही है। शुरुआती मुकाबलों में लड़खड़ाने के बाद मुंबई ने जबरदस्त वापसी की है और टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है, जिसके चलते अब अंक तालिका में टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। बीते दिन आईपीएल में 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में हराया। टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। पांड्या की कप्तानी में अब टीम बेहद संतुलित दिखाई दे रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस मैच से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच महेला जयवर्धने के बीच नोकझोंक होती हुई नजर आ रही है।

अब इस वीडियो ने सनसनी फैला दी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुंबई के कोच महेला जयवर्धने और कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। यह वीडियो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का है, जहां मैच शुरू होने से पहले कोच महेला जयवर्धने और कप्तान हार्दिक पांड्या एक-दूसरे से गुस्से में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्पेशल वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हार्दिक पांड्या ने अपना आपा खो दिया है और वे महेला जयवर्धने पर बुरी तरह गुस्सा हो गए हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि दोनों के बीच क्या हुआ और हार्दिक पांड्या ने जयवर्धने से ऐसा क्या कहा, लेकिन वीडियो में देखने पर यह साफ लग रहा है कि हार्दिक पांड्या किसी चीज से नाराज़ हैं और यह नाराज़गी मैदान पर अन्य कोच और स्टाफ के सामने जाहिर भी कर रहे हैं। कुछ ही देर में कोच महेला जयवर्धने उनके पास फिर से आते हैं, और इस दौरान दोनों एक-दूसरे से गले लगते हैं और आगे की ओर बढ़ जाते हैं। लेकिन हार्दिक पांड्या का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब तक मुंबई की टीम की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने कर दिया कमाल

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक कुल 9 मैच खेले हैं और टीम ने पांच जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। टीम का रन रेट भी अब प्लस में आ चुका है। पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस समय टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम मौजूद है। आठ मुकाबलों में गुजरात ने 6 जीत दर्ज की है और 12 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर दिल्ली की टीम है, जिसने आठ मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि चौथे स्थान पर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने आठ मैचों में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं नीचे से नजर डाली जाए तो इस समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। चेन्नई की टीम ने 8 में से सिर्फ दो जीत हासिल की हैं, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद और राजस्थान का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews