Hindi News

आईसीसी ने हेनरिक क्लासेन पर लिया बड़ा एक्शन! 15% मैच फीस के साथ-साथ लगाया यह जुर्माना

Written by:Rishabh Namdev
Published:
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे मैच के दौरान हेनरिक क्लासेन द्वारा स्टंप पर मारी गई लात के चलते और मोहम्मद रिजवान से हुए विवाद के चलते अब हेनरिक क्लासेन पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है।
आईसीसी ने हेनरिक क्लासेन पर लिया बड़ा एक्शन! 15% मैच फीस के साथ-साथ लगाया यह जुर्माना

मोहम्मद रिजवान और साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बीच हुए विवाद और हेनरिक क्लासेन द्वारा आउट होने के बाद स्टंप में मारी गयी लात के चलते अब आईसीसी की ओर से हेनरिक क्लासेन पर बड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए हेनरिक क्लासेन पर 15% मैच फीस का जुर्माना आईसीसी की ओर से लगाया गया है।

इसके साथ ही आईसीसी की ओर से हेनरिक क्लासेन पर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने के लिए डिमैरिट पॉइंट भी दिया गया है, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्सर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।

43वे ओवर में हुई घटना के विरोध में लगाया गया जुर्माना

यह जुर्माना हेनरिक क्लासेन पर 43वे ओवर में हुई घटना के विरोध में लगाया गया है। दरअसल 43वे ओवर में आउट होने के बाद क्लासेन ने स्टंप को लात मारी थी। Richie Richardson ने हेनरिक क्लासेन के इस रवैये से नाराज होकर उन पर यह जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच से खेले गए इस दूसरे वनडे मैच में कई बड़े विवाद देखने को मिले। पहले मोहम्मद रिजवान और हेनरिक क्लासेन के बीच। वहीं जिसके बाद हेनरिक क्लासेन द्वारा स्टंप को लात मारना भी जुर्माने की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।

दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को चटाई धूल

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका को 330 रन का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य को हासिल करने में दक्षिण अफ्रीका नाकाम रहा। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने शानदार 80 रन बनाए, बाबर आजम ने भी शानदार 74 रन की पारी खेली। हालाँकि दक्षिण अफ्रीका इस लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रहा। जिसके चलते पाकिस्तान की टीम ने यह मुकाबला 81 रनों से अपने नाम कर लिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews