Hindi News

आईसीसी रैंकिंग में इस टीम का दबदबा! यहां देखिए ताजा अपडेट के चलते क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की टॉप 5 टीमें

Written by:Rishabh Namdev
Published:
इस समय क्रिकेट की दुनिया में किस टीम का दबदबा है? क्या भारतीय क्रिकेट टीम सबसे सफल टीम है या ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पीछे कर दिया? चलिए जानते हैं तीनों फॉर्मेट की आईसीसी टीम रैंकिंग्स और हाल ही में अपडेट्स में क्या बदलाव दिखाई दिया है।
आईसीसी रैंकिंग में इस टीम का दबदबा! यहां देखिए ताजा अपडेट के चलते क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की टॉप 5 टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय से क्रिकेट की दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखा है। भारत का आने वाला भविष्य बेहद ही उज्जवल दिखाई दे रहा है। श्रेयस अय्यर से लेकर वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा बल्लेबाज टीम में अब जगह बनाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम पिछले लंबे समय से क्रिकेट पर राज कर रही है। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम T20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर वन टीम है। हाल ही में आईसीसी की ओर से टीम रैंकिंग जारी की गई थी, जिसमें एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम ने इस स्थान पर कब्जा जमाया है।

चलिए जानते हैं कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप फाइव टीम में कौन सी हैं और कौन सी टीमों ने हाल ही में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। आखिरी बार कब आईसीसी की ओर से रैंकिंग्स को अपडेट किया गया था और इन रैंकिंग्स में क्या बदलाव हुए हैं।

T20 टीम रैंकिंग पर नजर डालें

T20 क्रिकेट पर नजर डाली जाए तो इस समय दुनिया की नंबर वन टीम भारत की है। भारत 269 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कब्जा जमा रखा है। ऑस्ट्रेलिया 259 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि तीसरे स्थान पर 254 रेटिंग के साथ इंग्लैंड की टीम ने कब्जा मारा है। वहीं चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम शामिल है, जिसके पास 248 रेटिंग है, और पांचवें स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम शामिल है, वेस्टइंडीज के पास 247 रेटिंग है। आखिरी बार 13 अप्रैल को आईसीसी की ओर से T20 टीम रैंकिंग्स अपडेट की गई थी। T20 में पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें लंबे समय से खराब प्रदर्शन से जूझ रही हैं। हाल ही में अपडेट की गई रैंकिंग में उस टीम ने शानदार प्रदर्शन कर एक पायदान का फायदा लिया है। अब उस टीम 17वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि नेपाल को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा।

ODI टीम रैंकिंग्स पर नजर डाली जाए

वहीं ODI रैंकिंग्स पर नजर डाली जाए तो ODI में भी भारत की टीम ने कब्जा जमा कर रखा है। भारतीय क्रिकेट टीम 122 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर मौजूद है, जबकि वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर दो पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 110 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम 108 रेटिंग के साथ मौजूद है, जबकि चौथे स्थान पर वनडे में पाकिस्तान टीम का नाम आता है, जो 103 रेटिंग के साथ मौजूद है, और पांचवे स्थान पर साउथ अफ्रीका है। हाल ही में अपडेट हुई रैंकिंग में कोई भी बदलाव नजर नहीं आया है। आखिरी बार 5 अप्रैल को आईसीसी की ओर से रैंकिंग अपडेट की गई थी। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का किताब भारतीय टीम ने जीता, इसके चलते टीम पहले स्थान पर मौजूद है।

ICC Test टीम रैंकिंग 

टेस्ट में अगर नजर डाली जाए तो इस समय भारत की टीम बेहद पीछे दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट क्रिकेट में पहले नंबर पर मौजूद है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के पास 127 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम शामिल है। साउथ अफ्रीका के पास 112 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जो टीम जीतेगी उसे टेस्ट क्रिकेट की सबसे सफल टीम माना जाएगा। वहीं तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम शामिल है। भारत 109 रेटिंग पॉइंट्स के साथ मौजूद है, चौथे पर इंग्लैंड 105 रेटिंग पॉइंट्स के साथ और पांचवें पर न्यूजीलैंड की टीम शामिल है। न्यूजीलैंड के पास 97 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह सर्कल लगभग पूरा हो चुका है। अब आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews