क्या अभी भी हो सकता है ICC Women World Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच?

क्या आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा? क्या पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक पहुंच पाएगी? चलिए जानते हैं अब पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में आगे का सफर कैसे तय करना होगा।
क्या अभी भी हो सकता है ICC Women World Cup in 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच?

आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान की हालत नाजुक नजर आ रही है। पाकिस्तान ने अब तक खेले तीनों मुकाबले हारे हैं, जिसके चलते सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम नजर आ रही हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच नहीं सकता। दरअसल, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को कड़ी मेहनत करनी होगी। पाकिस्तान को आने वाले सभी मुकाबले जीतने होंगे, लेकिन इसके साथ ही दूसरी टीमों से भी सहयोग की आवश्यकता होगी।

दरअसल, बुधवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराकर पाकिस्तान को और मुश्किल में डाल दिया। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या तीन मुकाबले हारने के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, और क्या भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कैसे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है पाकिस्तान की टीम?

अगर पाकिस्तान को आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो आने वाले सभी मुकाबले जीतने होंगे। अब तक पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश, भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है। बचे हुए सभी मुकाबले जीतने के साथ-साथ पाकिस्तान को अब लीग चरण में बाकी टीमों पर निर्भर रहना होगा। पाकिस्तान चाहेगा कि लीग चरण में चार से ज्यादा टीमें चार से ज्यादा मैच न जीतें।

पॉइंट्स टेबल पर डालें नजर

फिलहाल प्वाइंट्स टेबल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे ऊपर चल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक दो मुकाबले जीते हैं जबकि इंग्लैंड और भारत ने भी अपने दो-दो मुकाबले जीते हैं। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं, ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह सफर आसान नहीं रहने वाला है।

आने वाले मुकाबलों पर डालें नजर

जानकारी दे दें कि पाकिस्तान का अगला मुकाबला बुधवार, 15 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला है। यह मुकाबला कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा, जबकि 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 24 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला होगा। यानी पाकिस्तान को अब आने वाले चारों मुकाबले जीतने होंगे। इसके अलावा, पाकिस्तान चाहेगा कि साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका अपनी बाकी भिड़ंतें हार जाएं। अगर भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल देखना है तो भारत को आने वाले सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना होगा, जबकि पाकिस्तान को न सिर्फ सभी मुकाबले जीतने होंगे बल्कि बाकी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews